सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Rekha Statement Kharge: खड़गे के बयान पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना!​

CM Rekha Statement Kharge: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने इस पर हैरानी और दुख जताते  हुए कहा कि   ‘कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां अपनी हार से इतनी निराश हो […]

CM Rekha Statement Kharge: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने इस पर हैरानी और दुख जताते  हुए कहा कि   ‘कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां अपनी हार से इतनी निराश हो चुकी हैं कि उन्होंने राजनीतिक शिष्टाचार और तहज़ीब की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का पलटवार

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां अपनी हार से इतनी निराश हो चुकी हैं कि उन्होंने राजनीतिक शिष्टाचार और तहजीब की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’

साथ ही उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस नेता गालियां देने, झूठे बयान फैलाने और प्रधानमंत्री के स्वर्गीय मातापिता तक को अपनी टिप्पणियों में घसीटने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।’

पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर निशाना—‘शालीनता की मर्यादा लांघी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शालीन आचरण की मर्यादाएं लांघ दी… pic.twitter.com/0o1cT2r4sz

— Bansal News Official October 26, 2026

‘अभद्र भाषा से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा’

‘देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रेम करती है और बारबार उन्हें तथा भाजपा को विभिन्न राज्यों में जनादेश दे रही है। प्रधानमंत्री के विकास कार्य जनता के दिलों में बसे हैं और इस तरह की अभद्र भाषा से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

कांग्रेस का यह व्यवहार भारत के इतिहास और लोगों के मस्तिष्क में दर्ज हो गया है, और आगामी चुनावों में जनता उन्हें और बुरी तरह हराएगी।’

कैसे शुरु हुआ विवाद?

बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY