मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा वोटर लिस्ट गलती विवाद पर यूपी चीफ इलेक्शन ऑफिसर का जवाब​

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में वोटर लिस्ट में कई जगह मतदाता या उसके पिता या फिर पते के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए . जिसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो गए. इन गलतियों में भी जातिवादी होने के आरोप लगने लगे. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल […]

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में वोटर लिस्ट में कई जगह मतदाता या उसके पिता या फिर पते के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए . जिसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो गए. इन गलतियों में भी जातिवादी होने के आरोप लगने लगे. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल भी हुई. वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सफाई दी है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सोमवार को इन गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेते हुए गलती स्वीकार की है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के उस सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट जिसमें उन्होंने एक वोटर का वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था.

हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम राम ने शर्मा को मारा भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथसाथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।

— CEO Uttar Pradesh October 25, 2026

‘शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा…’

नवदीप रिनवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ‘हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ भी है. कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है. हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है. भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है. नहीं तो जातिवादी होने के साथसाथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता’.

चुनाव आयोग ने शेयर किया स्क्रीन शॉट

इसके साथ ही नवदीप रिनवा ने इलाहाबादझांसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें पिता का नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ लिखा गया है. यह एक मामला नहीं है. इससे पहले भी वोटर लिस्ट में इस तरह की गलतियां सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बनी हैं.

मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी

राम ने यादव को मारा, पिता: मूर्ख चंद यादव. राम ने शर्मा को मारा, पिता: बी.कॉम. इन नामों को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए. इलाहाबादझांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में ये गड़बड़ियां पाई गई थीं. इन गड़बड़ियों को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY