रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kharge Statement Controversy: ‘बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं​ | अंकिता भंडारी केस: पेशी से एक दिन पहले उर्मिला सनावर को क्यों ले गई पुलिस, किसने कराई FIR? सामने आया पूरा सच​ | Mallikarjun Kharge Controversy: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, इवेंट में युवक की पिटाई का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हमीरपुर में मुर्गों की लूट! स्टेयरिंग टूटने से पलटी DCM, कांख में चिकन दबाकर भागे लोग​

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुबहसुबह सड़क पर मुर्गे लूटने की होड़ मच गई. मुर्गों से भरी DCM पेड़ से टकराकर पलटी तो सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर मुर्गे पड़े देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. फिर क्या था, कोई एक तो कोई दोदो मुर्गे लेकर चलता […]

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुबहसुबह सड़क पर मुर्गे लूटने की होड़ मच गई. मुर्गों से भरी DCM पेड़ से टकराकर पलटी तो सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर मुर्गे पड़े देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. फिर क्या था, कोई एक तो कोई दोदो मुर्गे लेकर चलता बना. देखते ही देखते मुर्गा लूटने वालों की कतार लग गई.

दरअसल, मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के पास का है, जहां कानपुर से मुर्गे लेकर आ रही एक DCM की स्टेयरिंग रॉड टूटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में गाड़ी में लदे सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई. हादसे के बाद पलटी DCM को सीधा कराया गया. इसके बाद मृत मुर्गों को हटाया गया. जैसे ही लोगों को सड़क पर मुर्गे पड़े होने की खबर मिली, मौके पर भीड़ जुट गई. कई लोग दोदो मुर्गे लेकर जाते हुए दिखाई दिए.

हाइड्रा क्रेन से सीधी कराई गई DCM

हादसे के बाद पलटी हुई DCM को हाइड्रा क्रेन की मदद से सीधा कराया गया. इसके बाद मृत मुर्गों को हटाने का काम किया गया. इस दौरान मौके पर जुटे लोगों में मृत मुर्गों को लेकर जाने की होड़ दिखाई दी. हादसे की वजह से इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई. DCM चालक कमरुद्दीन के मुताबिक, वह कानपुर के एक मुर्गा फार्म से करीब एक हजार मुर्गे लेकर मौदहा स्थित दूसरे मुर्गा फार्म जा रहा था. रास्ते में स्टेयरिंग रॉड टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया.

ड्राइवर ने क्या कहा?

चालक ने बताया कि हादसे में मरे मुर्गे उसके किसी काम के नहीं थे, इसलिए उसने लोगों को उन्हें ले जाने दिया. इस तरह हादसे के बाद कुछ लोगों को मुफ्त में मुर्गे मिल गए, जबकि सैकड़ों मुर्गों की जान चली गई. फिलहाल इस घटना का वीडियो और सड़क पर मुर्गे ले जाते लोगों का दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY