रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पेशी से एक दिन पहले उर्मिला सनावर को क्यों ले गई पुलिस, किसने कराई FIR? सामने आया पूरा सच​ | Lancashire से 25 साल का नाता टूटा, फिर भी James Anderson ने Cricket से संन्यास नहीं लिया​ | फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने वालों के लिए बड़ी राहत! GSTAT का आदेश- रिफंड किए किराए और टैक्स पर मिलेगा GST रिफंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: सपा सुप्रीमो का बीजेपी पर निशाना, कहा- गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द, कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर को बताया नकली​

: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों के साथ ‘200 सीट हक हमारा’ लिखे पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। अभी सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव […]

: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों के साथ ‘200 सीट हक हमारा’ लिखे पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। अभी सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन पोस्टरों को नकली बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

UP Election 2027 से पहले पोस्टर वार तेज अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया साजिश का आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लखनऊ में कांग्रेस के 200 सीटों के दावे वाले पोस्टरों पर सियासत तेज हो गई है। पोस्टर पर लिखा है ‘200 सीट हक है हमारा यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा’।… pic.twitter.com/YGTYR2pzY1

— Bansal News Official October 25, 2026

अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज

सपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पर तंज कसा। उन्होंने पोस्टरों को नकली बताते हुए लिखा, गठबंधन से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, नकली पोस्टर लगा रही, इतना गई डर। उन्होंने पोस्टर लगाए जाने को लेकर नगर निगम के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

नगर निगम के अफसरों पर उठाए सवाल

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बिना शुल्क जमा किए सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे भ्रष्टाचार या शासन के दबाव की आशंका जताई। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में PDA सरकार बनने पर इन मामलों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय , केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जैसी एजेंसियों को सक्रिय करने की बात कही।

कांग्रेस ने पोस्टर को अधिकृत नहीं माना

अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में लगे इन होर्डिंग पर ‘200 सीटें हक है हमारा’ लिखा है। हालांकि, इन्हें किसने लगवाया है, यह साफ नहीं है। पोस्टर पर किसी का नाम भी नहीं लिखा है। कांग्रेस की प्रवक्ता और मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अधिकृत बैनर नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो चाहते हैं कि कांग्रेस इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े।

ये खबर भी पढ़ें: 

सभी 403 सीटों पर तैयारी का दावा

प्रियंका गुप्ता ने कहा कि सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। पार्टी जहां भी चुनाव लड़ेगी, उसकी लड़ाई भाजपा और उसकी नीतियों के खिलाफ होगी। इससे पहले भी सपा सीट बंटवारे को लेकर सार्वजनिक बयानबाजी पर ऐतराज जता चुकी है। ऐसे में चुनाव से पहले ‘200 सीट हक हमारा’ पोस्टरों ने सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY