रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स, Crime Branch ने कोटा से पकड़ा​ | Chia Seeds Face Mask: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए कैसे बनाएं चिया सीड्स फेस पैक? जानें इसके फायदे​ | फिरोजाबाद में बिना एनेस्थिसिया के नसबंदी! आशा के विरोध पर डॉक्टर ने की धक्का-मुक्की, थाने पहुंचा केस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मोबाइल नंबर बदलकर बैंक खातों में सेंधमारी, फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से FD निकाली… बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?​

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित बोरदेही थाना क्षेत्र से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. लगभग 1.14 करोड़ के इस फर्जीवाड़े में बैंक के सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे और उनके सहयोगी गौरव सूर्यवंशी को पुलिस ने […]

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित बोरदेही थाना क्षेत्र से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. लगभग 1.14 करोड़ के इस फर्जीवाड़े में बैंक के सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे और उनके सहयोगी गौरव सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है.

बैतूल पुलिस ने आरोपियों के पास से सोनाचांदी, 6 मोबाइल फोन और कार सहित कुल 22.33 लाख मूल्य की संपत्तियां भी जब्त की हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में इस हाईटेक और जालसाजी से भरे बैंक घोटाले की पूरी टाइमलाइन सामने आई है. जनवरी 2026 से ही बैंक की मोरखा शाखा में फर्जीवाड़ा चल रहा था. आरोप है कि सहायक प्रबंधक की आईडी का दुरुपयोग कर खाताधारकों के नेट बैंकिंग से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर करीब 10 बार बदले गए.

जालसाज इतने शातिर थे कि उन्होंने कुछ खाताधारकों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनवा लिए और उनके आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर रकम निकाल ली. खातों से उड़ाई गई रकम को रिश्तेदारों और अन्य फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया, जिससे लग्जरी कार, सोनाचांदी और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं.

6 शिकायतें आईं सामने, इन खाताधारकों से हुई ठगी

बोरदेही थाना पुलिस ने खाताधारकों की शिकायतों के आधार पर 6 अलगअलग आपराधिक मामले दर्ज किए हैं.

  • भोजराज सोनी: 5,50,000 का अनधिकृत लेनदेन.
  • ज्योति रघुवंशी: 4,86,175 की अवैध निकासी.
  • फूलवंती: 2,74,000 का संदिग्ध ट्रांसफर.
  • इंद्रेश रघुवंशी: 1,85,786 का फर्जी लेनदेन.
  • रागिनी साहू: 1,55,371 की अनधिकृत निकासी.
  • विवेक सोनी: खाते से फर्जी फंड ट्रांसफर.

नागपुर का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, 22.33 लाख की संपत्ति जब्त

बैतूल एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, एएसपी कमलेश खरपुसे और मुलताई एसडीओपी शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैयालाल उईके व साइबर सेल की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. गिरफ्तार सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे मूल रूप से ग्राम मोवाड का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी गौरव सूर्यवंशी ग्राम मोरखा का रहने वाला है.

बरामदगी का ब्योरा

  • कार: 12 लाख अनुमानित मूल्य.
  • सोना: लगभग 8.28 लाख का.
  • चांदी: लगभग 1.40 लाख की.
  • 6 मोबाइल फोन: करीब 65 हजार मूल्य.

पुलिस की जनता से अपील: 1930 पर करें शिकायत

एसपी वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों को बैंकिंग सावधानियों के प्रति सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है. खाताधारक अपने पासबुक, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल एसएमएस पर नियमित नजर रखें. ओटीपी , पासवर्ड, एटीएम पिन या गोपनीय क्रेडेंशियल्स किसी के साथ साझा न करें. किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेनदेन की स्थिति में तत्काल बैंक, स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY