रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बालों की सेहत संग मूड होगा बूस्ट…जान लें क्या है कोरियन हेड स्पा और इसके फायदे​ | भारत में कम हुआ चीनी स्मार्टफोन का दबदबा! चिप संकट ने बढ़ाई ‘ड्रैगन’ की मुश्किलें​ | दिवाली पर नई कार या बाइक खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले अपनाएं ये 6 टिप्स, बचेंगे हजारों रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मैसूर में खौफनाक हत्याकांड… इडली में धतूरे का जहर देकर पति को मारने की कोशिश, नहीं मरा तो घोंटा गला​

Karnataka News: कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनसूर तालुक स्थित विनोबा कॉलोनी से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने यूट्यूब पर हत्या का तरीका सीखा और इडली में धतूरे के बीज का पाउडर […]

Karnataka News: कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनसूर तालुक स्थित विनोबा कॉलोनी से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने यूट्यूब पर हत्या का तरीका सीखा और इडली में धतूरे के बीज का पाउडर मिलाकर पति को दे दिया. जब जहर असर करने में नाकाम रहा और पति की मौत नहीं हुई, तो पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाकर पति का निर्मम तरीके से गला घोंट दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी पवित्रा और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, केसरे गांव की रहने वाली पवित्रा की शादी 35 वर्षीय रामप्रसाद से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. पवित्रा का गांव के ही सुनील नाम के युवक से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पतिपत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. पवित्रा ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और यूट्यूब पर धतूरे के जहरीले बीजों के प्रभाव के बारे में वीडियो देखकर पूरी योजना बनाई. 16 अक्टूबर की रात जब रामप्रसाद नशे की हालत में घर आया, तो पवित्रा ने इडली में धतूरे के बीजों का पाउडर मिलाकर उसे खिला दिया.

इडली से नहीं हुई मौत, तो प्रेमी संग मिलकर घोंटा गला

जहर देने के बावजूद जब रामप्रसाद की सांसें चलती रहीं, तो आरोपियों ने दूसरा खौफनाक रास्ता अपनाया. जहर का असर न होता देख पवित्रा ने तुरंत अपने प्रेमी सुनील को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर रामप्रसाद का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पवित्रा ने रामप्रसाद के भाई चंद्रहास को फोन कर झूठ बोला कि उसके पति ने दही खाया था, जिसके बाद से वह उठ नहीं रहा है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पवित्रा की कहानी पर भरोसा कर रामप्रसाद का अंतिम संस्कार भी कर दिया.

ग्रामीणों की सतर्कता से खुली पोल, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

अंतिम संस्कार के बाद गांव के लोगों ने पूरे मामले का पर्दाफाश करने में मदद कीय स्थानीय निवासियों ने मृतक के भाई चंद्रहास को बताया कि हत्या वाली रात पवित्रा को आरोपी सुनील के घर जाते देखा गया था. शक गहराने पर चंद्रहास ने हुनसूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. हुनसूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर पवित्रा और सुनील को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने इडली में जहर देने और गला घोंटकर हत्या करने का अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY