रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
महोबा में भीषण हादसा… बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा; 3 की मौत​ | विल्टशायर के मेल्कशम में असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस सख्त, 48 घंटे का विशेष आदेश लागू​ | गहरे समुद्र में तेल-गैस की बड़ी खोज! सरकार उठाएगी आधा खर्च, जानिए क्या है प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Princial Job Vacancy: कॉलेजों में 1 हजार 475 प्राचार्यों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ये है लास्ट डेट, देखें पूरा शैड्यूल​

UP Princial Job Vacancy News: उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 1 हजार 475 पदों पर प्रधानाचार्य पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं […]

UP Princial Job Vacancy News: उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 1 हजार 475 पदों पर प्रधानाचार्य पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं इसकी फुट डीटेल। 

उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले जरूरी तारीखों और वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बालक विद्यालयों में सबसे ज्यादा पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,475 पद भरे जाएंगे। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,318 और बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने विवरण और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी सावधानी से भरनी होगी।

22 नवंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन में संशोधन करने का मौका 26 नवंबर 2026 तक दिया जाएगा।

जनवरी 2027 में होगी भर्ती परीक्षा

प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तारीख 7 जनवरी 2027 तय की गई है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए समयसारणी बनाकर चलना होगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आयोग के आधिकारिक विज्ञापन को देखना उचित रहेगा।

OTR के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे प्रधानाचार्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरणों को सही भरना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

भर्ती Schedule

विवरण

तारीख/जानकारी

कुल पद

1,475

बालक विद्यालय

1,318

बालिका विद्यालय

157

विज्ञापन संख्या

08/2026

आवेदन शुरू

23 अक्टूबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

22 नवंबर 2026

आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

26 नवंबर 2026

भर्ती परीक्षा

7 जनवरी 2027


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY