शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ramayana Advance Booking | रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: रिलीज से 12 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा​ | IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ईशान को दिया मौका वैभव हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका​ | Tiger Shroff Firing Case: शूटर्स को टीवी न्यूज से मिल रहे थे पुलिस जांच के अपडेट, सलमान को ‘असली टाइगर’ कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Crispy Imarti Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी, रसभरी इमरती? जानें आसान रेसिपी​

Crispy Imarti Recipe: इमरती एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। यह देखने में जलेबी जैसी होती है, लेकिन इसका टेस्ट, बनाने की विधि, स्वाद और बनावट में जलेबी से अलग होती है। इसका आकार बाहर की तरफ से फूल की पंखुड़ियों जैसी और बीच में गोल होती है। तलने के बाद इसे इलायची, केसर या गुलाबजल […]

Crispy Imarti Recipe: इमरती एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। यह देखने में जलेबी जैसी होती है, लेकिन इसका टेस्ट, बनाने की विधि, स्वाद और बनावट में जलेबी से अलग होती है। इसका आकार बाहर की तरफ से फूल की पंखुड़ियों जैसी और बीच में गोल होती है। तलने के बाद इसे इलायची, केसर या गुलाबजल युक्त चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसदार होती है। जलेबी की तुलना में यह कम मीठी और थोड़ी मोटी होती है। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे मार्केट से खरीदकर खाते हैं, लेकिन त्योहार के समय में मिठाईयों में काफी मिलावट होती है। ऐसे में अगर आपको इमरती बहुत पसंद है और आप उसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में कुरकुरी इमरती कैसे बनाते हैं? जानिए आसान रेसिपी..

इमरती बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. उड़द की दाल 1 कप 2.  कॉर्नफ्लोर या अरारोट 1 छोटा चम्मच
3. बेकिंग सोडा या पाउडर 1 चुटकी
4. ऑरेंज/केसर फूड कलर 2 चुटकी5.  चीनी  2 कप
6.  पानी 1 कप
7.  इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
8.  केसर के धागे 1012
9.  तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल

कैसे बनाते है इमरती ?

दाल का पेस्ट तैयार करना

इमरती बनाने के लिए सबसे पहले धुली हुई उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दाल का पानी पूरी तरह निकाल लें। इसे मिक्सी जार में डालें और जरूरत पड़ने पर बहुत थोड़ा पानी डालकर एकदम चिकना और गाढ़ा पेस्ट पीस लें।

पिसे हुए पेस्ट को एक बड़े बर्तन या परात में निकालें। हाथों या बीटर की मदद से पेस्ट को लगातार 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, ताकि यह हल्का और फ्लफी हो जाए

टेस्ट करें

थोड़े से घोल को पानी से भरे कटोरे में डालें। यदि घोल पानी पर तैरने लगे, तो समझिए बैटर एकदम सही तैयार है।

अब इस घोल में कॉर्नफ्लोर, एक चुटकी बेकिंग सोडा और ऑरेंज फूड कलर डालकर हल्के हाथ से मिला लें।

चाशनी बनाने की विधि

एक कड़ाही में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर उबालने रखें। इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डाल दें।

चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह हल्की चिपचिपी न हो जाए। चाशनी को हल्का गर्म रहने दें।

इमरती को तलें

तैयार बैटर को किसी पाइपिंग बैग, सॉस की बोतल या साफ दूध की थैली में भर लें और आगे से हल्का सा काट लें। एक फ्लैट तली वाली कड़ाही में घी या तेल मध्यमधीमी आंच पर गर्म करें। 

पाइपिंग बैग की मदद से गरम तेल में पहले एक गोल घेरा बनाएं और उसके ऊपर छोटेछोटे लच्छे या घुमावदार डिजाइन बनाते हुए इमरती का आकार दें। गैस की आंच धीमी रखें ताकि इमरती चारों तरफ से क्रिस्पी हो जाए। दोनों तरफ से पलटपलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।

चाशनी में डुबोएं

कड़ाही से निकालकर तली हुई गरम इमरतियों को हल्की गर्म चाशनी में डालें। इन्हें चाशनी में 1 से 2 मिनट के लिए डुबोकर रखें ताकि वे रस अच्छी तरह सोख लें। इसके बाद चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें। आपकी स्वादिष्ट, हलवाई जैसी रसीली इमरती तैयार है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY