शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मायावती के करीबी रहे पूर्व IAS राम बहादुर थामेंगे सपा का दामन, 26 अक्टूबर को लेंगे पार्टी की सदस्यता​ | दिल्ली: एक ही बैच की 20 महिला पुलिसकर्मियों से लाखों की ठगी… Instagram पर विक्रांत तोमर ने ऐसे बिछाया था जाल, गिरफ्तार​ | Sharad Purnima पर खुले आसमान में खीर रखने की परंपरा, 25 अक्टूबर को 16 कलाओं में चंद्रमा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gonda PNG Gas Connection: गोंडा के इन 5 मोहल्लों में बिछेगी PNG पाइपलाइन, 2500 घरों को मिलेगा कनेक्शन​

Gonda PNG Gas Connection: उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में पाइपलाइन के जरिए घरों तक PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शहर के 5 मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है।  दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से LPG से लेकर पेट्रोलडीजल की […]

Gonda PNG Gas Connection: उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में पाइपलाइन के जरिए घरों तक PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शहर के 5 मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। 

दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से LPG से लेकर पेट्रोलडीजल की सप्लाई पर काफी असर पड़ है। इसलिए इस  योजना के तहत करीब 2500 घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी की है। इससे लोगों को LPG सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आइए जानें PNG कनेक्शन से क्या मिलेंगे फायदे?

 

गोंडा के किन 5 मोहल्लों में बिछाई जा रही पाइपलाइन?

गोंडा शहर में टोरेंट गैस कंपनी की ओर से 5 मोहल्लों में PNG पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए कुछ इलाकों में खुदाई का काम भी शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत इन 5  सुभाषनगर, नूरनगर, यूसुफनगर इमिलिया गुरुदयाल, गायत्रीपुरम मोहल्लों को शामिल किया गया है। 

बता दें कि, इस योजना के तहत इन इलाकों के करीब 2500 घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने तैयारी की गई है। 

PNG कनेक्शन लेने से क्याक्या फायदे मिलेंगे?

1. PNG कनेक्शन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति की जा सकती है।

2. इससे बारबार LPG सिलेंडर बुक कराने और उसकी डिलीवरी का इंतजार करने की जरूरत कम हो सकती है।

3. इसके अलावा, लोगों को भारी सिलेंडर उठाने और उसे घर में रखने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

4.PNG में आमतौर पर इस्तेमाल की गई गैस के आधार पर बिल दिया जाता है। हालांकि, बिलिंग की अवधि, शुल्क और अन्य शर्तें संबंधित गैस कंपनी के नियमों पर निर्भर करती हैं।

5. PNG का एक और फायदा यह है कि घरों में गैस की आपूर्ति लगातार मिल सकती है, बशर्ते पाइपलाइन नेटवर्क और सप्लाई सामान्य रूप से काम कर रहे हों।

क्या PNG कनेक्शन से LPG सिलेंडर पर पड़ेगा असर?

PNG कनेक्शन लेने के बाद LPG सिलेंडर सरेंडर करना अनिवार्य है या नहीं, यह संबंधित सरकारी निर्देशों और लागू नियमों पर निर्भर करेगा। इसलिए उपभोक्ताओं को बिना आधिकारिक पुष्टि के यह नहीं मानना चाहिए कि PNG कनेक्शन लेते ही उनका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा।

यदि आपके घर में PNG कनेक्शन लग गया है, तो LPG कनेक्शन के संबंध में लागू नियमों की जानकारी अपनी गैस एजेंसी या संबंधित गैस कंपनी से जरूर लें। किसी भी तरह की समयसीमा या अनिवार्यता की पुष्टि आधिकारिक सूचना के आधार पर ही करें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY