शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
भाई सेना में, बहन दारोगा… हत्या के बाद 3 दिन घर में रखा रहा किसान का शव, क्यों नहीं हुआ अंतिम संस्कार?​ | Imran Masood Detained: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में, जामिया में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे​ | गैस सिलेंडर फटा या पटाखे से हुआ धमाका? कासगंज में बच्चे की मौत, 4 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गैस सिलेंडर फटा या पटाखे से हुआ धमाका? कासगंज में बच्चे की मौत, 4 घायल​

Kasganj News: कासगंज के नगला भूरा गांव में शुक्रवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि मकान का लेंटर और दीवारें ढह गईं. घटनास्थल पर दो फायर सिलेंडर मिलने के बाद विस्फोट की वजह को लेकर सवाल उठने लगे […]

Kasganj News: कासगंज के नगला भूरा गांव में शुक्रवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि मकान का लेंटर और दीवारें ढह गईं. घटनास्थल पर दो फायर सिलेंडर मिलने के बाद विस्फोट की वजह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस इसे गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा बता रही है, जबकि पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट होने की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

मकान का लेंटर और दीवारें गिरीं

शुक्रवार दोपहर करीब 12:49 बजे नगला भूरा गांव में एक मकान में विस्फोट होने और उसका हिस्सा ढहने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद थाना कासगंज की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. बताया जा रहा कि शीलेंद्र सिंह का बेटा प्रियांशु घर में खाना बना रहा था. इसी दौरान अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भीषण था कि मकान का लेंटर और दीवारें गिर गईं. प्रियांशु मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई.

घटनास्थल पर मिले 2 फायर सिलेंडर

हादसे के बाद घटनास्थल से दो फायर सिलेंडर मिलने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद विस्फोट की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. एक ओर पुलिस गैस सिलेंडर फटने को हादसे की वजह बता रही है, वहीं दूसरी ओर मकान में पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट होने की आशंका भी जताई जा रही है.

एक बच्चे की मौत, चार भाईबहन घायल

परिजनों के मुताबिक, शीलेंद्र सिंह और कविता के पांच बच्चे हैं. इनमें उपासना , प्रियांशु , खुशबू , विवेक और भावना की है. इस हादसे में प्रियांशु की मौत हो गई, जबकि उसके चार अन्य भाईबहन घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

हादसे की जानकारी मिलने पर ASP आलोक सिंह, सीओ सदर आंचल चौहान, फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया. पुलिस ने मलबे से किशोर का शव निकलवाया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY