शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अपराधियों के लिए सख्त, संकट में फंसे लोगों का सहारा… UP पुलिस ने ऐसे बचाईं हजारों जानें​ | डॉलर के दबदबे के बीच बड़ा कदम! भारत-रूस 2030 तक करेंगे $100 Billion का कारोबार​ | ‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी के लिए इस महिला ने DM को लिखा पत्र, मांगी अनुमति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Karwa Chauth 2026: सरगी की सुतरफेनी को इस बार खाएं नए अंदाज में, टेस्ट हो जाएगा दोगुना​

साल 2026 का करवा चौथ का त्योहार आने वाली 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस मौके व्रत रखने से पहले सुबह सरगी खाई जाती हैं. महिलाएं इसमें फीकी और मीठी चीजें खाती हैं. इन फूड्स में से एक सुतरफेनी भी है जिसका स्वाद मीठा होता है. दरअसल, कई परिवारों के लिए सरगी को तैयार करना […]

साल 2026 का करवा चौथ का त्योहार आने वाली 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस मौके व्रत रखने से पहले सुबह सरगी खाई जाती हैं. महिलाएं इसमें फीकी और मीठी चीजें खाती हैं. इन फूड्स में से एक सुतरफेनी भी है जिसका स्वाद मीठा होता है. दरअसल, कई परिवारों के लिए सरगी को तैयार करना और एक साथ खाना इस त्योहार का एक अहम हिस्सा होता है. सरगी की थाली में अक्सर जानीपहचानी मिठाइया तो होती ही हैं, लेकिन सूतरफेनी जैसी पारंपरिक मिठाइया इसमें एक नया और अलग स्वाद जोड़ सकती हैं.

शेफ परवाना एस. मिस्त्री ने बताया सुतरफेनी एक बहुत ही नाजुक, धागे जैसी मिठाई है जो अपने बारीक, परतदार बनावट और हल्के मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है. इसकी बनावट बेहद खास होती है और आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं. वैसे इसे किसी और चीज के साथ मिलाकर एक नया स्वाद और एक्सपीरियंस पा सकते हैं.

क्या आप अपनी करवा चौथ की सरगी में कुछ अलग शामिल करना चाहती हैं? चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस ट्रेडिशनल मिठाई को एक नया रूप या ट्विस्ट दे सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको सुतरफेनी को खाने के 3 बेस्ट तरीके बताने जा रहे हैं.

ठंडे दूध के साथ खाएं

सूतरफेनी और ठंडा दूध एक बहुत ही बढ़िया मेल है, जिसमें अलगअलग तरह की बनावट का अनुभव मिलता है. दूध इसमें एक क्रीमी स्वाद जोड़ता है, जबकि सूतरफेनी के बारीक धागे दूध को सोखकर धीरेधीरे नरम हो जाते हैं. इन दोनों को एकसाथ परोसें, लेकिन सूतरफेनी को खाने से ठीक पहले दूध में डालें, ताकि इसका थोड़ा कुरकुरापन बना रहे.

इसे रबड़ी का ट्विस्ट दें

शेफ परवाना एस. मिस्त्री कहती हैं कि जिन्हें थोड़ी रिच मिठाई पसंद हैं, वो सुतरफेनी को रबड़ी के साथ मिलाकर खा सकते हैं. इससे दो अलगअलग तरह के टेक्सचर का बेहतरीन मेल बनता है. सुतरफेनी के बारीक और नाजुक रेशे, रबड़ी के गाढ़े और क्रीमी टेक्सचर के साथ मिलकर एक शानदार फेस्टिव ट्रीट तैयार करते हैं. पारसी डेयरी फार्म की सुतारफेनी और रबड़ी, करवा चौथ की सरगी के लिए इन पारंपरिक स्वादों को एक साथ लाने का एक आसान तरीका हैं.

मेवों के साथ

आप चाहे तो इस ट्रेडिशनल मिठाई को ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं. इसके लिए सुतरफेनी के ऊपर बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालें. चाहें तो थोड़ी इलायची भी मिला सकते हैं. यह तरीका मिठाई को क्रंची स्वाद देता है.

इसे ऐसे ही खाएं

कभीकभी, किसी पारंपरिक मिठाई का असली मजा लेने का सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि उसके मूल स्वाद और रूप को वैसे ही रहने दिया जाए. सूतरफेनी के बारीक, कुरकुरे धागे और हल्का मीठा स्वाद इसे सरगी की थाली के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, खासकर उनके लिए जो आम मिठाइयों से हटकर कुछ नया आजमाना चाहते हैं. इसके खास टेक्सचर का पूरा मजा लेने के लिए इसे ताजा परोसें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY