शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Bihar Pataka Factory Blast: सीवान की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 की मौत, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके​ | Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया​ | Husband Extramarital Affair: पति का Affair साबित होने पर भी नहीं बनेगा 498A का केस! मद्रास HC ने बताया- कब माना जाएगा क्रूरता का अपराध​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: मिशन कर्मयोगी से कायाकल्प… जानें क्या है योगी सरकार की साधना शृंखला- 2026?​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है. उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर साधना शृंखला2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है. उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर साधना शृंखला2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं. जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है.

पहले कैसी थी प्रदेश की कार्यसंस्कृति?

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार मानसिकता, परिवारवाद, तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार को प्राथमिकता ने प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्यसंस्कृति को गंभीर रूप से प्रभावित किया. अपराध, माफियाराज, नीतिगत उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की असीम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था.

मिशन कर्मयोगी जैसी पहल का असर

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार मिशन कर्मयोगी जैसी पहल के माध्यम से देश की प्रशासनिक कार्य संस्कृति को नई दिशा दे रही है. पिछले साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने बीमारू छवि को समाप्त करते हुए बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बनने तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है. उत्तर प्रदेश अपने प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत स्ट्रक्चर को रीडिफाइन करते हुए विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

साधना श्रृंखला2026 को जानें

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इसी परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में 8 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला2026 का शुभारंभ हो रहा है.

विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका

मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की भावना के अनुरूप कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. इसी विश्वास के साथ साधना शृंखला2026 की सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY