शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ramayana Advance Booking | रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: रिलीज से 12 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा​ | IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ईशान को दिया मौका वैभव हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका​ | Tiger Shroff Firing Case: शूटर्स को टीवी न्यूज से मिल रहे थे पुलिस जांच के अपडेट, सलमान को ‘असली टाइगर’ कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Middle Class Tax Relief: PM मोदी का मजाकिया अंदाज, 12 लाख की टैक्स छूट पर बोले- ‘जो मिला वो हजम, ऐसे नहीं चलता!’​

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को NDTV वर्ल्ड समिट में अपने हल्केफुल्के अंदाज में मिडिल क्लास को मिलने वाली टैक्स छूट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपय तक की आय पर टैक्स जीरो होने की बात लोगों को बारबार याद दिलानी पड़ती है। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के […]

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को NDTV वर्ल्ड समिट में अपने हल्केफुल्के अंदाज में मिडिल क्लास को मिलने वाली टैक्स छूट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपय तक की आय पर टैक्स जीरो होने की बात लोगों को बारबार याद दिलानी पड़ती है। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी गूंज उठी।

12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट पर PM Modi बोले, “बारबार याद दिलाना पड़ता है”

नई दिल्ली में आयोजित NDTV वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचित हल्केफुल्के और मजाकिया अंदाज में देश के मिडिल क्लास को 12 लाख रुपये तक की आय पर मिली टैक्स छूट… pic.twitter.com/yKqvkTiq5M

— Bansal News Official October 23, 2026

 
अपने भाषण में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ, बदलती वैश्विक व्यवस्था, भारत की विकास दर और   जैसे कई अहम मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश में हुए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। इसी दौरान उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:

‘जो मिला वो हजम, ऐसे नहीं चलता’

पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब तक साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य इस संख्या को बढ़ाकर 6 करोड़ करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि कम समय में इसके तहत करीब 70 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं। मिडिल क्लास को राहत देने के लिए उठाए गए कदमों की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स शून्य होने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “और ये बात आप लोगों को बारबार याद कराना पड़ता है। जो मिला वो हजम, ऐसे नहीं चलता। उनकी इस टिप्पणी पर समिट में मौजूद लोगों ने हंसकर प्रतिक्रिया दी। गंभीर मुद्दों के बीच पीएम मोदी का यह हल्काफुल्का अंदाज उनके संबोधन का खास हिस्सा बन गया।

ये भी पढ़ें: 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY