गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कोर्ट में सवाल, फिर भी धड़ाधड़ इस्तेमाल: यूपी में हर दिन औसतन 25 लोगों पर लग रहा गैंगस्टर एक्ट!​ | Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब​ | साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार की कवायद ,1 जनवरी से लागू होगी सिम बाइंडिग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अब इस IPL टीम की जर्सी पर होगा Nike का लोगो, फ्रेंचाइजी से हुई बड़ी डील​

दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्सवियर कंपनी Nike ने IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ कई साल की पार्टनर की है. इसके तहत Nike, 2027 सीजन से मुंबई इंडियंस की पुरुष और महिला टीमों का ऑफिशियल किट पार्टनर बनेगा. कंपनी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए मैच जर्सी, प्रैक्टिस के कपड़े और दूसरे स्पोर्ट्सवियर उपलब्ध कराएगी. इसके […]

दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्सवियर कंपनी Nike ने IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ कई साल की पार्टनर की है. इसके तहत Nike, 2027 सीजन से मुंबई इंडियंस की पुरुष और महिला टीमों का ऑफिशियल किट पार्टनर बनेगा. कंपनी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए मैच जर्सी, प्रैक्टिस के कपड़े और दूसरे स्पोर्ट्सवियर उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा, टीम के कोच और तकनीकी स्टाफ के लिए भी कपड़े दिए जाएंगे.

इस पार्टनरशिप में खिलाड़ियों और स्टाफ ने इसी महीने से Nike के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है. हालांकि, पुरुष और महिला टीमों की नई जर्सी उनके 2027 सीजन से पहले लॉन्च की जाएगी.

क्रिकेट में Nike की बढ़ेगी मौजूदगी

Nike और मुंबई इंडियंस के बीच यह पार्टनरशिप भारत में क्रिकेट के कारोबार में कंपनी के निवेश को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है. कंपनी का टारगेट खिलाड़ियों, क्रिकेट फैंस और देश में खेल को बढ़ावा देना है. Nike India के जनरल मैनेजर तरुणदीप सिंह ने कहा कि क्रिकेट लोगों की भावनाओं से जुड़ा खेल है. इस पार्टनरशिप के तहत मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स को बेहतर सुविधाएं देने के साथ युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा.

मैदान से बाहर भी दिखेगा पार्टनरशिप का असर

यह पार्टनरशिप केवल खिलाड़ियों की जर्सी और प्रैक्टिस के कपड़ों तक सीमित नहीं रहेगी. Nike और मुंबई इंडियंस ऐसे प्रोडक्ट और भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो मुंबई की पहचान, संस्कृति और ऊर्जा से प्रेरित होंगे. इसका मकसद क्रिकेट को फैशन और आम लोगों की लाइफस्टाइल से जोड़ना है. इसके जरिए फैंस को ऐसे कपड़े और प्रोडक्ट मिल सकते हैं, जिनसे वे टीम के प्रति अपना जुड़ाव दिखा सकेंगे. इन उत्पादों की डिजाइन और नई जर्सी 2027 सीजन से पहले सामने आने की उम्मीद है. इस डील से Nike को भारत में क्रिकेट फैंस तक पहुंच बढ़ाने का मौका मिलेगा. वहीं, मुंबई इंडियंस अपने ब्रांड को मैदान के बाहर भी मजबूत कर सकेगी.

रिलायंस स्पोर्ट्स ने पार्टनरशिप पर क्या कहा?

पार्टनरशिप को लेकर रिलायंस स्पोर्ट्स के प्रमुख देवांग भीमजियानी ने कहा कि Nike और मुंबई इंडियंस की साझेदारी से क्रिकेट और संस्कृति को जोड़ने, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने और टीम की पहचान को दुनियाभर के फैस तक पहुंचाने का मौका मिलेगा. भारतीय बल्लेबाज और Nike के एथलीट तिलक वर्मा ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका दिया है. मुंबई इंडियंस की जर्सी के साथ Nike का लोगो पहनना उनके करियर में अब तक के सफर और भविष्य के लक्ष्यों की याद दिलाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा क्रिकेटर भी टीम को देखकर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY