गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Madrasa Friday Holiday Change: मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को होगी छुट्टी, जुमे के लिए हाफ-डे का प्रस्ताव​ | Sonia Gandhi Instagram Debut: सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी की एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई आत्मकथा की झलक, 10 नवंबर को होगी रिलीज​ | ‘मेरी जान खतरे में है, मुझे यहां ले जाओ…’, मां को फोन कर खूब रोई अंकिता, फिर मिली लाश, पति आरजू पर गंभीर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: 15 मिनट सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा रहा डिलीवरी बॉय, फिर अचानक नीचे गिरी; पैर में 3 फ्रैक्चर​

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लिफ्ट की खराबी के कारण एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार देर रात डिलीवरी देने पहुंचे युवक श्याम के साथ यह हादसा हुआ. वह करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा. बाहर निकलने के लिए गेट खोलने की कोशिश के दौरान लिफ्ट […]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लिफ्ट की खराबी के कारण एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार देर रात डिलीवरी देने पहुंचे युवक श्याम के साथ यह हादसा हुआ. वह करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा. बाहर निकलने के लिए गेट खोलने की कोशिश के दौरान लिफ्ट अचानक तेजी से नीचे आ गिरी. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई, जबकि कमर और छाती में भी चोटें लगी हैं. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोगों ने किसी तरह लिफ्ट का गेट खोलकर उसे बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. हादसे में श्याम के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा और उसके पैर में रॉड डालनी पड़ी. इसके अलावा उसकी कमर और छाती में भी चोटें आई हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

हादसे के बाद श्याम का परिवार आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. इलाज पर लगातार खर्च होने के कारण परिवार के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं. श्याम के भाई सुमित ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. ऐसे में इलाज का खर्च उठाना उनके लिए आसान नहीं है.

सुमित के मुताबिक, परिवार इस मामले में बिल्डर और सोसाइटी के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की तैयारी कर रहा है. परिवार की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और घायल डिलीवरी बॉय के इलाज का खर्च दिलाया जाए.

लिफ्ट के रखरखाव पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है. सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा के अनुसार, लिफ्ट के मेंटेनेंस को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

वहीं, सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि यदि समय पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच जाते, तो स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती थी और हादसे को टाला जा सकता था.

इस घटना के बाद एक बार फिर हाईराइज सोसाइटी में लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी की सभी लिफ्टों की सुरक्षा जांच कराई जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही, लिफ्टों के नियमित मेंटेनेंस और खराबी की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY