शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jio IPO ने रचा इतिहास! 22 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, निवेशकों ने लगाए ₹7.4 लाख करोड़​ | यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा​ | Lucknow CBI Action: ED के अधिकारी और हेड कांस्टेबल 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच में मदद के नाम पर मांगी रकम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में दिव्यांग की गला दबाकर हत्या, अंतिम समय में बदमाशों से भिड़े थे दीपचंद्र! क्यों भाई पर पुलिस कर रही शक?​

उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के कुरतरा गांव में घर के अंदर सो रहे दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय दीपचंद्र सक्सेना के रूप में हुई है. परिवार की ओर से हत्या के पीछे संपत्ति और खेत का विवाद बताया गया है. मृतक […]

उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के कुरतरा गांव में घर के अंदर सो रहे दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय दीपचंद्र सक्सेना के रूप में हुई है. परिवार की ओर से हत्या के पीछे संपत्ति और खेत का विवाद बताया गया है. मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने अपने दूसरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बताए जा रहे भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपचंद्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. उनकी ठोड़ी पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं. ऐसा लग रहा है कि मौत से पहले दीपचंद्र ने कातिल से काफी बचने की कोशिश की.घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. कमरे का मुख्य दरवाजा बंद था, जबकि पीछे का दरवाजा खुला मिला. पुलिस इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

सुबह चाय देने पहुंची तो कमरे में मृत मिले दीपचंद्र

दरअसल सुबह दीपचंद्र के छोटे भाई सुधीर की पत्नी पूजा उनके कमरे में चाय देने पहुंचीं. कमरे में दीपचंद्र को कोई हलचल करते नहीं देखा तो उन्होंने आवाज लगाई. कई बार पुकारने और हिलानेडुलाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पूजा की चीख निकल गई. उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.दीपचंद्र की हालत देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई.

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम गांव पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया. पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई.

दो बीघा खेत को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक की भाभी पूजा ने पुलिस को बताया कि दीपचंद्र ने हाल ही में गिरवी रखा अपना दो बीघा खेत छुड़ाया था. इसके बाद वह खेत में दोबारा खेती करने लगे थे. आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके छोटे भाई सतीश से विवाद चल रहा था. सतीश खेत में अपना हिस्सा मांग रहा था, जबकि खेत को छुड़ाने के बाद दीपचंद्र उसमें खेती कर रहे थे.

पूजा के मुताबिक, पिछले साल भी खेत के विवाद को लेकर सतीश ने दीपचंद्र के साथ मारपीट की थी. इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. परिवार का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते दीपचंद्र की हत्या की गई है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

भाई समेत चार लोगों से पूछताछ

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे देवेश सिंह और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने संदेह के आधार पर सतीश समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के दो अन्य भाई बाहर काम करते हैं. पुलिस ने उन्हें भी गांव बुलाया है, ताकि परिवार के बीच चल रहे विवाद और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके.

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस की जांच आरोपों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY