बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी को ₹125 करोड़ का मुनाफा, फिर क्यों धराशायी हुआ शेयर?​ | शीशे में हाथ फंसाए, कार की छत पर लटकाया, डेढ़ KM तक ले जाकर कुचला… CCTV में कैद कानपुर की खौफनाक वारदात​ | Gorakhpur Durga Visarjan Accident: गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट से 3 की मौत, 10 झुलसे, ट्रॉली की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले मंदिरों से जुड़ी आस्था से खिलवाड़, अब श्रद्धा दुबे… शिव हत्याकांड में अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी सुप्रीम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा होना अच्छी बात है. लेकिन भाजपाई श्रद्धा और आस्था से ही खिलवाड़ कर देते हैं. आप सभी […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी सुप्रीम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा होना अच्छी बात है. लेकिन भाजपाई श्रद्धा और आस्था से ही खिलवाड़ कर देते हैं. आप सभी जानते हैं कि पहले मंदिरों से जुड़ी श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया गया था, और अब इस मामले में भी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.”

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये जो श्रद्धा के प्रति श्रद्धा है ये अपनी सरकार बचाए रखने के लिए है. सुना है बहुत सारे अधिकारी और लोगों का नाम आ सकता है. इसीलिए सब चुप हैं. सरकार पर निशाना साधते हुए, अखिलेश यादव ने विकास दुबे कांड का जिक्र किया और कहा, “आपको विकास दुबे का मामला याद होगा. उन्होंने एक गाड़ी पलटने का नाटक करके अपनी सरकार को गिरने से बचा लिया था. इस मामले में भी वे बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं.”

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, “मैं किसी के निजी मामलों में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस मामले में कई अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं.” उनके इस बयान ने मामले में अधिकारियों की संभावित संलिप्तता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

LDA को लेकर BJP सरकार पर गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “LDA भ्रष्टाचार का अड्डा है. यह सिर्फ पैसा वसूलने के लिए बना है. भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है. उन्होंने ‘रिवर फ्रंट’ बनाने के लिए अकबर नगर को खाली करवा दिया था, लेकिन वह रिवर फ्रंट कभी बना ही नहीं.”

किसानों को साधने की कोशिश

आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण का जिक्र करते हुए, अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी सरकार के दौरान किसानों को बाजार दर के हिसाब से मुआवजा दिया गया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में वापस आएगी, तो किसानों से जमीन तभी अधिग्रहित की जाएगी जब उन्हें बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY