बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी को ₹125 करोड़ का मुनाफा, फिर क्यों धराशायी हुआ शेयर?​ | शीशे में हाथ फंसाए, कार की छत पर लटकाया, डेढ़ KM तक ले जाकर कुचला… CCTV में कैद कानपुर की खौफनाक वारदात​ | Gorakhpur Durga Visarjan Accident: गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट से 3 की मौत, 10 झुलसे, ट्रॉली की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘एयर फोर्स का शो है या BJP का?’ वाराणसी एयर शो के पास पर विवाद, अजय राय ने बोला हमला​

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट से अस्सी घाट के बीच ‘विंग्स ओवर गंगेज’ थीम पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. उत्तरप्रदेश सरकार का अनुमान है की इस एयर शो में 20 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद […]

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट से अस्सी घाट के बीच ‘विंग्स ओवर गंगेज’ थीम पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. उत्तरप्रदेश सरकार का अनुमान है की इस एयर शो में 20 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अब इस एयर शो के पास को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल, इस एयर शो के पास एयर फोर्स की तरफ से नहीं बल्कि बीजेपी के जनप्रतिनिधियों की तरफ से जारी किए गए हैं.

अब कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ट्वीट कर ये आरोप लगाया है कि बीजेपी एयर फोर्स के एयर शो को पार्टी का शो बना रही है और 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को प्रभावित करना चाहती है. ये सरासर आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन है. अजय राय ने आरोप लगाया कि सभी जनप्रतिनिधियों ने पास जारी किया है, जिस पर उनकी तस्वीर लगी है और किस घाट से किस घाट तक वो शो दिखाने के लिए लोगों की भीड़ जुटाएंगे, ये भी पास पर लिखा हुआ है.

विधायकों के ऊपर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी?

वाराणसी दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ललिता घाट से प्रहलाद घाट तक जबकि वाराणसी उत्तरी के विधायक रवीन्द्र जायसवाल राजघाट से प्रहलाद घाट तक लोगों की भीड़ जुटाएंगे. कैंट से बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव को अस्सी से राजेंद्र प्रसाद घाट तक की भीड़ जुटानी होगी, जबकि रोहनिया विधायक सुनील पटेल अघोरेश्वर और डोमरी में भीड़ जुटाएंगे.

वाराणसी का एयर शो भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों को सलाम! 🇮🇳

लेकिन MLC चुनाव के दौरान एयर शो के पासों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों?

यह चुनावी मर्यादा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है!

वायुसेना देश की है, किसी राजनीतिक दल की नहीं!

निर्वाचन आयोग निष्पक्ष जाँच कर सख्त कार्रवाई करे।

देश की सेना का सम्मान करें, उसे राजनीति से दूर रखें!

#IndianAirForce #Varanasi #Kashi #MLCElection #AjayRai

— Ajay Rai🇮🇳 October 21, 2026

सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी बीजेपी पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के नेता और चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी इस एयर शो की तारीख और भीड़ जुटाने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विधायक अपनी फोटो वाले पास जारी कर रहे हैं, भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्या चुनाव आयोग को दिखाई नहीं दे रहा है, ये एयर फोर्स का शो कम लग रहा है और बीजेपी का और मोदी जी का शो ज्यादा लग रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY