मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shiva Sharma Murder Case: ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आई 11 दिनों से फरार श्रद्धा, लोकेशन बदलकर दे रही थी चकमा, इस नंबर से मिला सुराग​ | नेपाल का हल्ला, नागपुर से गिरफ्तारी… 12 दिन तक कहां-कहां छिपी श्रद्धा, STF ने कैसे दबोचा?​ | रणजी ट्रॉफी में साई किशोर का ऐसा कहर, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; तमिलनाडु की जीत ने मचाया तहलका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

First Aid for Unconscious Person: अचानक कोई बेहोश हो जाए तो क्या करें? पानी के छींटे मारने से पहले जान लें ये जरूरी बातें​

First Aid for Unconscious Person: अगर कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले मन में पानी के छींटे मारने का ख्याल आता है। लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। कई बार शुगर लेवल कम होने, शरीर में पानी की कमी, ज्यादा गर्मी, अत्यधिक पसीना आने, उल्टी या दस्त की वजह से […]

First Aid for Unconscious Person: अगर कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले मन में पानी के छींटे मारने का ख्याल आता है। लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। कई बार शुगर लेवल कम होने, शरीर में पानी की कमी, ज्यादा गर्मी, अत्यधिक पसीना आने, उल्टी या दस्त की वजह से व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है। 

कुछ स्थितियों में व्यक्ति अचानक खड़ेखड़े गिर सकता है और बेहोश भी हो सकता है। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं के कारण भी बेहोशी आ सकती है। लेकिन क्या बेहोश व्यक्ति पर पानी के छिंटे मारना सही है? आइए जाने की एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।

First Aid for Unconscious Person: क्या बेहोश व्यक्ति के चेहरे पर पानी डालना सही है?

घर में किसी व्यक्ति के अचानक बेहोश होने पर परिजन अक्सर उसके चेहरे पर पानी डालने लगते हैं। कुछ लोग उसे थपथपाते हैं, उठाकर दीवार के सहारे बैठा देते हैं या उसके मुंह में पानी डालने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से व्यक्ति जल्दी होश में आ जाएगा।

सूत्रो के मुताबिक, डॉक्टर कहते हैं कि,  यह तरीका नुकसानदायक हो सकता है। बेहोश व्यक्ति को निगलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उसके मुंह में पानी डालने से पानी सांस की नली के रास्ते फेफड़ों तक पहुंच सकता है। इससे दम घुटने और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने का खतरा रहता है। इसलिए बेहोश व्यक्ति के चेहरे पर पानी डालने या उसे जबरदस्ती पानी पिलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

First Aid for Unconscious Person: व्यक्ति के बेहोश होने पर क्या करना चाहिए?

अगर आपके सामने कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है, तो घबराने के बजाय ये कदम उठाएं.. 

1 देखें कि वह आवाज देने या कंधे पर हल्के से थपथपाने पर प्रतिक्रिया देता है या नहीं। उसकी छाती की हलचल देखकर और सांस पर ध्यान देकर अधिकतम 10 सेकेंड में जांचें कि वह सामान्य रूप से सांस ले रहा है या नहीं।

2.  यदि व्यक्ति होश में नहीं आ रहा है, तो इमरजेंसी सेवा को कॉल करें। भारत में एम्बुलेंस के लिए 112 या उपलब्ध स्थानीय एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया जा सकता है।

3.  यदि वह सांस ले रहा है, लेकिन बेहोश है, तो उसे जबरदस्ती बैठाने या खड़ा करने की कोशिश न करें। यदि चोट की आशंका नहीं है और सांस सामान्य है, तो उसे करवट वाली सुरक्षित स्थिति में रखें, ताकि उल्टी होने पर दम घुटने का खतरा कम हो। 

4. यदि गर्दन या रीढ़ की चोट का संदेह है, तो अनावश्यक रूप से न हिलाएं और इमरजेंसी सहायता का इंतजार करें।

First Aid for Unconscious Person: कब मेडिकल इमरजेंसी की लें सहायता?

अगर आपके सामने कोई घर का सदस्य, कलीग, या कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए तो सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि व्यक्ति प्रतिक्रिया दे रहा है या नहीं और उसकी सांस सामान्य है या नहीं। यदि व्यक्ति प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा है, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता बुलाएं। सीपीआर की जरूरत पड़ सकती है।

 
Note: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY