मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shiva Sharma Murder Case: ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आई 11 दिनों से फरार श्रद्धा, लोकेशन बदलकर दे रही थी चकमा, इस नंबर से मिला सुराग​ | नेपाल का हल्ला, नागपुर से गिरफ्तारी… 12 दिन तक कहां-कहां छिपी श्रद्धा, STF ने कैसे दबोचा?​ | रणजी ट्रॉफी में साई किशोर का ऐसा कहर, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; तमिलनाडु की जीत ने मचाया तहलका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मंगेतर नहीं, BF से निकाह करना चाहती थी शाजिया; पिता ने कनपटी से तमंचा सटाकर मार दी गोली​

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्यक्ति ने मंगेतर से शादी का विरोध करने पर अपनी ही बेटी को गोली मार दी. इस वारदात में गंभीर रूप से जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद […]

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्यक्ति ने मंगेतर से शादी का विरोध करने पर अपनी ही बेटी को गोली मार दी. इस वारदात में गंभीर रूप से जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला मैनपुरी के भोगांव कस्बे का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक भोगांव कस्बे में रहने वाले असीन खान ने अपनी बेटी शाजिया की शादी तय कर रखी थी. इधर, शाजिया का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी वजह से वह मंगेतर से शादी का विरोध कर रही थी. इस बात को लेकर पिता के साथ उसकी कई बार बहस भी हुई. उसने हर हाल में अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी के लिए कह दिया था. इस बात से नाराज पिता ने शाजिया को सोते समय कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी.

शाजिया की हालत नाजुक

वारदात के बाद घर में अफरा तफरी मच गई. गोली चलने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए. आनन फानन में शाजिया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल शाजिया को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर भेज दिया गया और जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

पिता के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी सिटी के मुताबिक वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी खेरुनिसा ने तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY