Kerala DA Hike 2026: केरल सरकार ने राज्य के स्थापना दिवस यानी केरल पिरवी से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

सरकार ने महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 35 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
नवंबर में बढ़े हुए DA का मिलेगा लाभ
राज्य सरकार के फैसले से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नवंबर में अक्टूबर महीने के वेतन के साथ किए जाने की जानकारी दी गई है।
डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की वेतन राशि में इजाफा होगा। हालांकि, हर कर्मचारी को मिलने वाली अतिरिक्त रकम उसके मूल वेतन के अनुसार अलगअलग होगी।
हर महीने 96 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी से केरल सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 96 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है।
सरकार के इस फैसले को केरल पिरवी से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच डीए में यह संशोधन उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें