मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Dussehra Mela Safety Tips: दशहरा मेले में बच्चों और सामान को कैसे रखें सुरक्षित? रखें इन 5 बातों का ध्यान​ | अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला​ | Skin Care Tips: चेहरे पर मलाई लगाने से रूखी त्वचा बनेगी सॉफ्ट, जानें लगाने का क्या है सही तरीका?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार की कमेटी में एंट्री; BCCI ने किया ऐलान​

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। अगकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ था, जिसके बाद से 40 वर्षीय ओझा अंतरिम प्रमुख थे। बीसीसीआई ने रमेश पवार को पुरुष […]

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। अगकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ था, जिसके बाद से 40 वर्षीय ओझा अंतरिम प्रमुख थे। बीसीसीआई ने रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया है। ओझा वरिष्ठता के आधार पर समिति के चेयरमैन बने हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और दो टी20 इंटनरेशनल खेले। वह जून 2008 से नवंबर 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थे।

वसीम जाफर का भी हुआ था इंटरव्यू
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘’क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी , जिसमें अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे शामिल थे, ने पुरुष समिति के सदस्य की नियुक्त के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को फॉलो किया। सीएसी ने आवेदनों की जांच और इंटरव्यू के लिए बीसीसीआई हेडक्वार्टर में मीटिंग की और फिर सर्वसम्मति से पवार के नियुक्ति की सिफारिश की।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसी ने पूर्व ओपनर वसीम जाफर सहित चार या पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। जाफर ने भारत की ओर से 31 टेस्ट और दो मैच खेले।

ओझा, पवार के अलावा ये भी कमेटी में
वहीं, पवार ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान दो टेस्ट और 31 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 48 वर्षीय पवार भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे। उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने भारतीय महिला टीम को एशिया कप ट्रॉफी और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाया। पांच सदस्यों की समिति में ओझा, पवार के अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा हैं।

अगरकर की बीसीसीआई ने की सराहना
बोर्ड ने सिलेक्शन कमिटी के पूर्व चेयरमैन अगरकर की प्रशंसा की। बीसीसीआई ने कहा, ”पुरुष सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल दौरान अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम समय में कमेटी का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY