सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
SA vs AUS 2nd Test: Scott Boland ने साउथ अफ्रीका पर बरपाया कहर, 97 रन पर प्रोटियाज की आधी टीम पवेलियन लौटी​ | Supreme Court Rishwat Case: रिश्वत मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की खैर नहीं, जांच के लिए पहले मंजूरी जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला​ | 2 दिन, 2 हमले और कई राउंड गोलियां… अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से फिर सुर्खियों में दिशा पाटनी का बरेली वाला घर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारतीय सामान का दुनिया में डंका! अप्रैल-अगस्त में बढ़ा भारत का निर्यात, अफ्रीका-आसियान देशों में भारी मांग​

बाजारों में विविधता लाने की पहल के असर से चालू वित्त वर्ष की अप्रैलअगस्त अवधि के दौरान अफ्रीका, आसियान और पूर्वोत्तर एशिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. अमेरिकाईरान वॉर से प्रभावित पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात […]

बाजारों में विविधता लाने की पहल के असर से चालू वित्त वर्ष की अप्रैलअगस्त अवधि के दौरान अफ्रीका, आसियान और पूर्वोत्तर एशिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. अमेरिकाईरान वॉर से प्रभावित पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात भी धीरेधीरे संकट से पहले के स्तर पर लौट रहा है. पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात अप्रैल में 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो अगस्त में बढ़कर 5.01 अरब डॉलर हो गया. इस साल जनवरी में यह 6.48 अरब डॉलर था.

अफ्रीका के साथ एक्सपोर्ट

आंकड़ों के अनुसार, अफ्रीका को भारत का वस्तु निर्यात अप्रैलअगस्त 202627 में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 26.19 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 17.83 अरब डॉलर था. समीक्षाधीन अवधि में भारत के कुल निर्यात में अफ्रीका की हिस्सेदारी बढ़कर 12.2 फीसदी हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.7 फीसदी थी. पूर्वी अफ्रीका को निर्यात करीब दोगुना होकर 94 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया. दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ को निर्यात 53 प्रतिशत बढ़कर 5.09 अरब डॉलर और उत्तरी अफ्रीका को निर्यात 33 प्रतिशत बढ़कर 4.03 अरब डॉलर हो गया. पश्चिमी अफ्रीका को निर्यात इस अवधि में सात प्रतिशत बढ़कर 5.57 अरब डॉलर रहा.

आसियान देशों का कारोबार

इसी तरह, अप्रैलअगस्त के दौरान दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन के सदस्य देशों को भारत का निर्यात 56 प्रतिशत बढ़कर 23.08 अरब डॉलर हो गया. वहीं, पूर्वोत्तर एशिया को निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 21.03 अरब डॉलर रहा. दक्षिण एशिया और यूरोप के अन्य देशों को निर्यात में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार, अप्रैलअगस्त 202627 के दौरान हल्के वाणिज्यिक ट्रक और मध्यम श्रेणी के ट्रक के निर्यात में क्रमशः 71 प्रतिशत और 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह विदेशी बाजारों में इन वाहनों की मजबूत मांग को दर्शाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY