Ration Card: राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए पात्र परिवारों को राशन की दुकानों में कम कीमत पर गेहूं, चावल, चीनी और केरोसिन जैसी वस्तुएं मिलती हैं। इतना ही नहीं यह सिर्फ मुफ्त राशन के लेने का काम बस नहीं करता है। बल्कि इसके जारिए कई योजनाओं का लाभ भी मिलता है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो स्वास्थ्य और एलपीजी सब्सिडी जैसी बेहद अहम सरकारी योजनाओं का लाभ आपको नहीं मिलेगा।

राशन कार्ड के बिना इन योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को गैस में खाना बनाने की सुविधा देने के लिए मुफ्त LPG गैस कनेक्शन प्रदान करती है। LPG गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक अकाउंट में आती है, लेकिन अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं हैं। तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बता दें कि, आपके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज होने चाहिए, ताकि LPG सब्सिडी का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जा सके।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी होता है। कई मामलों में राशन कार्ड परिवार की पहचान और पात्रता की पुष्टि करने में मदद करता है। बिना राशन कार्ड के पारिवारिक पहचान की पुष्टि करना कठिन होता है, जिससे आयुष्मान कार्ड बनने में रुकावट आ सकती है।
हालांकि, राशन कार्ड हर लाभार्थी के लिए अनिवार्य दस्तावेज हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के जरिए भी पात्रता की जांच की जा सकती है।
ऑनलाइन बनवा सकते हैं राशन कार्ड
घर बैठे ऑनलाइन नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आप भारत सरकार के नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल या अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग या नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Citizen Login’ या ‘Public Login’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अगर आप पहली बार आ रहे हैं, तो ‘New User / Sign Up’ पर क्लिक करके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
4. बनाई गई यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
5. मेनू में जाकर ‘Apply for New Ration Card’ या ‘Common Registration Facility’ विकल्प चुनें। अपना राज्य और शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का चयन करें।
7. आवेदन फॉर्म में परिवार के मुखिया का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पूरा पता, आय का विवरण और परिवार के अन्य सभी सदस्यों की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
8. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज़ फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करें।
9. सभी जानकारी दोबारा जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
10. फॉर्म जमा होने के बाद स्क्रीन पर एक Acknowledgement / Reference Number मिलेगा, इसे सुरक्षित रख लें। इसी नंबर से आप बाद में अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।