सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
2027 के लिए अखिलेश यादव का आर्थिक PDA प्लान! मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार और OPS से साधेंगे बड़े वोट बैंक​ | भारतीय सामान का दुनिया में डंका! अप्रैल-अगस्त में बढ़ा भारत का निर्यात, अफ्रीका-आसियान देशों में मची भारी मांग​ | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को के तीनों आरोपियों की मिली ट्रांजिट रिमांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 400 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. दशहरा से पहले त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों को समर्थन मिला. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,49,900 […]

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 400 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. दशहरा से पहले त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों को समर्थन मिला. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से 400 रुपए बढ़कर 1,50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

क्यों आई सोने की कीमत में तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ खुदरा मांग में सुधार और विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई. उन्होंने कहा कि हाजिर सोने की मांग में सुधार हुआ है. पिछले सप्ताह सोना तीन महीने से अधिक समय में पहली बार प्रीमियम पर कारोबार करता दिखा, क्योंकि कीमतों में गिरावट से आभूषणों की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला. उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली से पहले खुदरा मांग और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिलेगा. दशहरा के अवसर पर मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे.

क्या और बढ़ सकते हैं दाम?

ओम्निसाइंस कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा कि त्योहारी और शादीविवाह के मौसम में आमतौर पर सोने की कीमतों में तेजी आती है. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना वैश्विक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकती है. गुप्ता ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतों में त्योहारी सत्र के दौरान मामूली उछाल आने की संभावना है, लेकिन इसके बाद कीमतें स्थिर रह सकती हैं. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बदलाव के साथ 4,175.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉण्ड पर प्रतिफल में गिरावट से मुद्रास्फीतिक चिंताएं कम होने और बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिलने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY