मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
स्किन निखारने से खाने में फ्लेवर एड करने तक…गुलाबजल के ये 5 यूज हैं कमाल​ | नेपाल का हल्ला, नागपुर से गिरफ्तारी… 11 दिन तक कहां-कहां छिपी श्रद्धा दुबे, STF ने कैसे दबोचा?​ | Ind Vs Zim : भारत-जिम्बाब्वे के तीसरे टी20 मुकाबले पर टिकी नजरें, आज शाम 6:30 बजे होगा टॉस; टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

थाने में इश्क! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड​

Bareilly news: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाने में तैनात एक शादीशुदा हेड कांस्टेबल और अविवाहित महिला सिपाही के बीच अफेयर की शिकायत विभाग के पास पहुंच गई. एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार को सौंपी गई थी. उनकी रिपोर्ट मिलने […]

Bareilly news: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाने में तैनात एक शादीशुदा हेड कांस्टेबल और अविवाहित महिला सिपाही के बीच अफेयर की शिकायत विभाग के पास पहुंच गई. एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार को सौंपी गई थी. उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद यह कदम उठाया गया. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है.

मामले की चर्चा थाने के पुलिसकर्मियों के बीच भी थी. शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों के आचरण से जुड़े पहलुओं की जांच कराई. अब विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पुलिसकर्मियों ने विभागीय नियमों और अनुशासन का उल्लंघन किया है या नहीं.

दरोगा ने हेड कांस्टेबल के कमरे में महिला सिपाही को देखा

जानकारी के मुताबिक, शाही थाने में हेड कांस्टेबल बहादुर शाह जफर तैनात हैं. वह शादीशुदा हैं, जबकि उनके साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा में आई महिला सिपाही अविवाहित बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि 10 अक्तूबर की रात थाने के एक दरोगा ने महिला सिपाही को हेड कांस्टेबल के कमरे में जाते हुए देख लिया था. यह भी आरोप है कि महिला सिपाही रातभर हेड कांस्टेबल के कमरे में रही. इसके बाद दरोगा ने इस मामले की जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी.

थाना प्रभारी ने प्रकरण से उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और इस संबंध में रिपोर्ट भेजी. शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का फैसला लिया. हालांकि, रातभर साथ रहने से संबंधित बातों की पुष्टि विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही हो सकेगी.

विभागीय जांच के दिए आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी. जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण, उनके बीच नजदीकियों और विभागीय अनुशासन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की गई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल बहादुर शाह जफर और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया. साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराने के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY