रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत​ | भुवनेश्वर कुमार हुए टीम इंडिया से बाहर, क्रुनाल पंड्या की हुई टीम में एंट्री, इन 7 खिलाड़ियों को भी मिला मौका!​ | Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खाना बनाते हुए न करें ये गलतियां, पोषण हो सकता है कम! शेफ पंकज भदौरिया ने बताया​

खाने में स्वाद अच्छा आए ये तो सभी ध्यान रखते हैं. इसी के साथ पोषण भी जरूरी है. कुकिंग में कई ऐसे कई चीजें हम करते हैं जिसे देखने में लग सकता है कि ये सेहत के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि कुछ मामलों में ये कॉमन मिस्टेक हो सकती हैं, जिससे खाने का पोषण […]

खाने में स्वाद अच्छा आए ये तो सभी ध्यान रखते हैं. इसी के साथ पोषण भी जरूरी है. कुकिंग में कई ऐसे कई चीजें हम करते हैं जिसे देखने में लग सकता है कि ये सेहत के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि कुछ मामलों में ये कॉमन मिस्टेक हो सकती हैं, जिससे खाने का पोषण कम हो जाता है. शेफ पंकज भदौरियां ने 5 ऐसी ही गलतियों के बारे में बताया है जो बहुत सारे लोग खाना पकाने के दौरान करते हैं.

खाने से ही हमारे शरीर को पोषण मिलती है. इससे न सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं, बल्कि डेली रूटीन की छोटी से छोटी एक्टिविटी के लिए एनर्जी भी हमें खाने से ही मिलती है. जब पोषण कम हो तो इससे ओवर ऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचता है. जान लेते हैं कि खाना बनाते वक्त की गईं कौन सी गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती हैं.

चावल को बारबार धोना

आप भी उन लोगों में से हैं जो चावलों को बारबार और बहुत रगड़कर धोते हैं. शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि इससे भले ही चावल क्लीन हो जाएं, लेकिन पानी में घुलने वाले कुछ बीविटामिन धुल सकते हैं. जितनी जरूरत हो चावलों को उतना ही धोना चाहिए.

बिना तेल के टमाटर पकाना

लोग फिटनेस के चलते चाहते हैं कि कम से कम फैट लें और इसी वजह से कम तेल या बिना तेल के खाना बनाना भी ट्रेंड सा बना गया है. टमाटर को पकाते वक्त तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इसमें मौजूद लाल रंग का तत्व ‘लाइकोपीन’ का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो वसा में घुलनशील होता है. यही कारण है कि टमाटर को थोड़े तेल के साथ पकाने से शरीर इसे बेहतर तरीके से सोख पाता है. अगर फिटनेस की चिंता है तो कोशिश करें कि इसे देसी घी या फिर ऑलिव ऑयल में पकाएं.

Pexels

पालक बहुत देर तक उबालना

पालक आयरन और ‘फोलेट’ यानी बी9 का बढ़िया सोर्स मानी जाती है. जब आप इसे बहुत ज्यादा उबालते हैं तो इससे फोलेट नष्ट हो सकता है या पानी में निकल सकता है. दरअसल फोलेट गर्मी और पानी के प्रति संवेदनशील होता है.

लहसुन को काटने के तुरंत बाद भून लेना

तीसरी गलती शेफ ने बताई है कि कटे हुए लहसुन को तुरंत भूनना. वह कहती हैं कि लहसुन काटने के बाद 510 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इससे ‘एलिनेज’ एंजाइम को ‘एलिसिन’ बनाने का समय मिल जाता है, जो लहसुन का मुख्य फायदेमंद तत्व है. अगर आप इसे तुरंत भून लेते हैं, तो गर्मी इस एंजाइम को निष्क्रिय कर सकती है.

एक ही तेल का बारबार इस्तेमाल करना

अक्सर लोग चीजों को फ्राई करने के बाद बचे हुए तेल को दोबारा या तीसरी बार भी इस्तेमाल करने लगते हैं. जब आप तेल को बारबार गर्म करते हैं तो इसमें ऑक्सीडाइज्ड कंपाउंड और अन्य हानिकारक तत्व बन सकते हैं. इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है.

नोट: ये जानकारी सिर्फ सामान्य सलाह के तौर पर दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY