रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रूसी तेल पर पश्चिमी बैन की निकली हवा! भारत समेत 3 देशों से रिफाइंड ऑयल की खरीद 43% बढ़ी​ | Durga Puja Pandal Security UP: दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई​ | ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट​

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी Audi ने भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹51.99 लाख रखी गई है. भारत में पहली बार 2012 में आई इस SUV ने अब अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं और तीसरी जनरेशन के साथ नए अंदाज में वापसी की है. […]

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी Audi ने भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹51.99 लाख रखी गई है. भारत में पहली बार 2012 में आई इस SUV ने अब अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं और तीसरी जनरेशन के साथ नए अंदाज में वापसी की है. Audi Q3 देश में कंपनी की लोकप्रिय कारों में से एक रही है. नए मॉडल में डिजाइन, केबिन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं. साथ ही इंजन की पावर भी पहले से बढ़ गई है.

नई Audi Q3 का डिजाइन पहले से बिल्कुल अलग

को पुराने मॉडल के मुकाबले नया लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में स्लिटLED हेडलैंप डिजाइन मिलता है. ऊपर की तरफ LED DRLs दिए गए हैं, जो डायनामिक इंडिकेटर का काम भी करते हैं. वहीं, नीचे Digital Matrix LED हेडलैंप लगाए गए हैं. इन हेडलैंप में करीब 25,600 अलगअलग कंट्रोल होने वाले पिक्सल हैं.

SUV के फ्रंट में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल और 2D Audi लोगो मिलता है. इसी ग्रिल के पीछे Level 2 ADAS के लिए रडार को भी जगह दी गई है. साइड प्रोफाइल में 18इंच अलॉय व्हील, सेल्फलेवलिंग सेंटर कैप और सिल्वर रूफ रेल्स दिए गए हैं. ड्राइवर की विंडो से लेकर Cपिलर और रूफ तक जाने वाली क्रोम लाइन इसके लुक को अलग बनाती है.

पीछे की तरफ नई स्प्लिट LED टेललैंप यूनिट दी गई है, जिसे एक पतली लाइट बार जोड़ती है. इसके साथ रोशनी वाला Audi लोगो और सिल्वर प्लेट भी मिलती है. कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी आने वाली फ्लैगशिप SUV Q9 में भी देखने को मिल सकती है.

साइज में भी हुई बड़ी

नई Q3 अब पहले से लंबी और थोड़ी चौड़ी हो गई है. इसकी लंबाई 4,531 mm, चौड़ाई 1,859 mm और ऊंचाई 1,623 mm है. इसका व्हीलबेस 2,681 mm का है. पुराने मॉडल के मुकाबले लंबाई 44 mm, चौड़ाई 10 mm और ऊंचाई 7 mm बढ़ी है. व्हीलबेस में सिर्फ 1 mm का अंतर आया है. इसमें 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है.

केबिन में बड़ा बदलाव, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स

नई Q3 के अंदर भी काफी बदलाव किए गए हैं. पुराने तीनस्पोक स्टीयरिंग व्हील की जगह अब हेक्सागोनल चारस्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. डैशबोर्ड पर कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 11.9इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं.

कंपनी ने ड्राइव मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी कामों के लिए फिजिकल बटन भी दिए हैं. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 12स्पीकर Sonos ऑडियो सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले , थ्रीजोन क्लाइमेट कंट्रोल और नौ एयरबैग शामिल हैं. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, लेदर अपहोल्स्ट्री, फैब्रिक और वुड ट्रिम्स भी मिलते हैं.

गियर सिलेक्टर को भी बदलकर स्टीयरिंग कॉलम पर स्टॉकटाइप डिजाइन दिया गया है. पीछे की सीटों पर फोल्डडाउन सेंटर आर्मरेस्ट, फ्रंट सीटबैक पॉकेट्स, दो USB TypeC चार्जिंग पोर्ट और AC वेंट मिलते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Audi Q3 में 2.0L चारसिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को सातस्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं और पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. इंजन पहले जैसा है, लेकिन पावर पुराने मॉडल के 190 hp के मुकाबले 14 hp बढ़ गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY