शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, 40 से ज्यादा घायल​ | IND vs WI 5th T20: टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, बताया क्यों मयंक यादव और वैभव को नही दी जगह​ | Rakhi Sawant Arrest Warrant: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, झांसी कोर्ट में पेश होकर करानी होगी जमानत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बोकारो: चॉकलेट मांग रहा था भांजा, मामा ने थमा दी पिस्टल…ट्रिगर दबते ही मासूम की मौत​

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिला में बच्चे को खेलने के लिए असली पिस्टल देना एक परिवार को भारी पड़ गया. खेलने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से पिस्टल से फायर हो गया. गोली सीधे मासूम को लगी और इस हादसे में लगभग साढ़े तीन वर्षीय मासूम साहिल की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया. […]

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिला में बच्चे को खेलने के लिए असली पिस्टल देना एक परिवार को भारी पड़ गया. खेलने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से पिस्टल से फायर हो गया. गोली सीधे मासूम को लगी और इस हादसे में लगभग साढ़े तीन वर्षीय मासूम साहिल की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजनों के द्वारा बच्चे को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दर्दनाक हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, घटना बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित एक मोहल्ले में घटी है. मृतक मासूम बच्चे की पहचान साढ़े तीन वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है. आरोप है कि मासूम बच्चे साहिल के मामा राजेश कुमार ने उसे चॉकलेट मांगने की जिद करने पर खेलने के लिए असली हथियार थमा दिया था. मासूम साहिल पिस्टल से खेल रहा था. उसी दौरान अचानक पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो बच्चे के सिर में लगी.

मामा की तलाश में जुटी पुलिस

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बोकारो जिला की माराफारी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पिस्टल को जब्त करते हुए पूरी घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से मृतक मासूम बच्चा का मामा राजेश कुमार , जिनकी पिस्टल थी वो फरार बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद से पुलिस मृतक बच्चे के मामा के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने जब्त की पिस्टल

खेलने के दौरान लापरवाही के साथ असली पिस्टल से हुई फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. वहीं, घटना के बाद से मृतक बच्चे का मामा फरार बताया जा रहा है. घटनास्थल से पिस्टल को जब्त कर माराफारी थाना की पुलिस पूरी घटना को लेकर गहनता से जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक घटना ने छोटे बच्चों की सुरक्षा और घरों में हथियारों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY