के प्रतापगढ़ में सर्राफा कारोबारी उमाशंकर उर्फ गुड्डू कौशल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सुमन, उसके प्रेमी शहंशाह और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुमन ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। गुड्डू की 3 बेटियां हैं, जिनकी उम्र 10, 8 और 6 साल है।

नहर के पास मिली थी गुड्डू की लाश
34 साल के गुड्डू की बुधवार रात लालगंज कस्बे में शीतलमऊ नहर के पास हत्या कर दी गई थी। वह बाइक से फैंसी ज्वेलरी बेचकर परिवार चलाता था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी सुमन से हुई थी।
मोबाइल की कॉल डिटेल से खुला मामला
पुलिस के अनुसार, सुमन का शादी से पहले धारूपुर के रहने वाले शहंशाह से प्रेम संबंध था। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। पुलिस ने गुड्डू, सुमन और शहंशाह के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की। इसके बाद शहंशाह के साथ अविनाश तिवारी और बिट्टू शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच में शहंशाह की ओर से सुमन को गिफ्ट में दिए गए मोबाइल की भी तलाश की गई। पुलिस को यह मोबाइल सुमन के पास मिला। घटनास्थल के पास शराब पीने के गिलास और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। आशंका है कि वारदात से पहले गुड्डू को वहां बुलाकर शराब पिलाई गई थी। इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
सिर और चेहरे पर गंभीर चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गुड्डू के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें थीं। उसका जबड़ा टूट गया था और सिर की हड्डी भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हुई थी। शव घर पहुंचने पर तीनों बेटियां पिता से लिपटकर रोने लगीं।
ये खबर भी पढ़ें:
चारों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी
ASP पूर्वी प्रतापगढ़ आलोक कुमार के मुताबिक, हत्या के मामले में पत्नी सुमन, प्रेमी शहंशाह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।