शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश​ | बेबी फूड बनाने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा! FSSAI ने बदले ये नियम​ | बोकारो: चॉकलेट मांग रहा था भांजा, मामा ने थमा दी पिस्टल…ट्रिगर दबते ही मासूम की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

WhatsApp Scam Alert: बैंक से पैसे कटने का मैसेज आए तो ‘NO’ लिखने से पहले जान लें ये बात​

WhatsApp Scam Alert: आजकल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नएनए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी WhatsApp पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं, और कई भोले भाले लोग इन जाल में फस जाते हैं। ऐसे में संदिग्ध मैसेज को लेकर लोगों को सतर्क […]

WhatsApp Scam Alert: आजकल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नएनए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी WhatsApp पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं, और कई भोले भाले लोग इन जाल में फस जाते हैं। ऐसे में संदिग्ध मैसेज को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिसमें दावा किया जाता है कि उनके बैंक खाते से बिना अनुमति के पैसे कट गए हैं।

इस मैसेज में ट्रांजैक्शन रोकने या उसकी पुष्टि करने के लिए ‘NO’ लिखकर जवाब देने को कहा जाता है। ऐसे में कई बार लोग बिना ध्यान दिए ‘no’ पर क्लिक करना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे में हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने भी इस तरह के संदिग्ध संदेशों को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

WhatsApp पर कैसे होता है स्कैम?

इस तरह के कथित साइबर फ्रॉड में लोगों को किसी अनजान नंबर से मैसेज भेजा जाता है। इसमें दावा किया जाता है कि उनके बैंक खाते से कोई ट्रांजैक्शन हुआ है। इसके बाद पूछा जाता है कि क्या उन्होंने यह लेनदेन किया है। यदि नहीं, तो ‘NO’ लिखकर जवाब देने के लिए कहा जाता है।

बैंक खाते से पैसे कटने की बात सुनकर लोग घबरा सकते हैं और बिना जांच किए मैसेज का जवाब दे सकते हैं। साइबर ठग इसी डर और जल्दबाजी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, केवल ‘NO’ लिखकर जवाब देने से अपने आप फोन में वायरस आने या बैंक खाता खाली होने की बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। खतरा तब बढ़ सकता है, जब कोई व्यक्ति ऐसे मैसेज में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक, अनजान फाइल डाउनलोड , फर्जी ऐप इंस्टॉल करने को कहता है।

संदिग्ध बैंक मैसेज को कैसे पहचानें?

अगर आपको WhatsApp पर बैंक खाते से पैसे कटने या किसी अनजान ट्रांजैक्शन का मैसेज मिलता है, तो कुछ बातों पर ध्यान दें।

1. मैसेज किसी अनजान या संदिग्ध नंबर से आना, क्योंकि बैंक अपने वैरिफाइड नंबर से ही मैसेज करते हैं।

2. पैसे कटने की बात कहकर तुरंत जवाब देने का दबाव बनाया जा रहा हो।

3. मैसेज में किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया हो।

4. बैंक खाते को सुरक्षित रखने के नाम पर OTP, PIN या पासवर्ड मांगा जा रहा हो।

5. किसी अनजान ऐप को डाउनलोड करने या मोबाइल में विशेष परमिशन देने के लिए कहा जा रहा हो।

ऐसी स्थिति में सावधानी बरतना जरूरी है। ट्रांजैक्शन की पुष्टि हमेशा बैंक के आधिकारिक माध्यम से करें।

बैंक खाते में पैसे सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

1. अनजान नंबर से आए मैसेज का जवाब देने में जल्दबाजी न करें।
2. OTP, ATM PIN और पासवर्ड किसी से साझा न करें।
3. बैंक की आधिकारिक ऐप से ट्रांजैक्शन चेक करें।
4. संदिग्ध WhatsApp नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
5. मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप अपडेट रखें, ताकि सुरक्षा से जुड़ी कमियों का जोखिम कम किया जा सके।
6. अनजान लिंक, फाइल और ऐप डाउनलोड करने से बचें।

बैंक खाते से पैसे कट जाएं तो तुरंत करें ये काम ?

अगर आप ठगी का शिकार होते हैं, या आपको पता चलता है कि आपके बैंक खाते से बिना अनुमति के पैसे निकाले गए हैं, तो तुरंत अपने बैंक को इसकी सूचना दें। इसके साथ ही भारत की राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन ‘1930’ पर संपर्क करें। आप चाहें तो सरकारी पोर्टल ‘cybercrime.gov.in’ पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन की डेट, रकम, उससे जुड़ा मैसेज और उपलब्ध स्क्रीनशॉट जैसी जानकारी सुरक्षित रखें। जल्द शिकायत करने से मामले की जांच और जरूरी कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY