शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शादी टूटने के बाद इस कदर बिखर गए थे युजवेंद्र चहल, शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए 26 दिन रहे रिहैब में​ | वृंदावन जाने के लिए 4 लड़कों ने चोरी की कार, बांके बिहारी के दर्शन कर वापस छोड़ गए गाड़ी​ | क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों और जोड़ों को नुकसान होता है? एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Food Safety Action: हापुड़ में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 5.34 लाख का 890 किलो घी सीज​

: उत्तर प्रदेश के हापुड़ ने मिलावट के संदेह में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर रात में छापेमारी कर 890 किलो घी सीज कर दिया। जब्त किए गए घी की कीमत करीब 5.34 लाख रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान मौके से रिफाइंड पाम ऑयल […]

: उत्तर प्रदेश के हापुड़ ने मिलावट के संदेह में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर रात में छापेमारी कर 890 किलो घी सीज कर दिया। जब्त किए गए घी की कीमत करीब 5.34 लाख रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान मौके से रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम भी बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी में मिलावट की आशंका के चलते उसके दो नमूने जांच के लिए लिए हैं। इसके अलावा रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम के भी एकएक नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिसर में गंदगी, प्लास्टिक ड्रमों में रखा था घी

जांच के दौरान परिसर में गंदगी भी मिली। इसके अलावा घी को नॉनफूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में स्टोर किया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

फर्म को जारी होगा सुधार नोटिस

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। विभाग की ओर से फर्म को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाना और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY