गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रज्ञान ओझा की चीफ सिलेक्टर बनने की राह आसान, पार्थिव पटेल ने पद के लिए नहीं किया अप्लाई​ | BHIM ऐप से अब तुरंत खोलें NPS अकाउंट, 3 स्टेप में पूरा होगा काम​ | 31 साल के खिलाड़ी कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने की चर्चा, रविचंद्रन अश्विन के बयान ने मचाई हलचल!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Shravasti News: महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील, सरकारी योजनओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास​

UP Shravasti News: चंद्र प्रकाश शुक्ला, श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को सम्मानित किया। ये […]

UP Shravasti News: चंद्र प्रकाश शुक्ला, श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को सम्मानित किया। ये महिलाएं जमुनहा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों से चुनी गई थीं। सम्मान के रूप में उन्हें उपहार और मिठाई भेंट की गई।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील

जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों ) से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन के जरिए महिलाएं स्वरोजगार के अवसर तलाश सकती हैं और अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

 

गांवों में जागरूकता फैलाने की सौंपी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं से अपने गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र परिवारों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की गई। उनसे कहा गया कि वे दूसरी महिलाओं को भी जागरूक करें, ताकि जरूरतमंद परिवार योजनाओं से वंचित न रहें। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY