गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
TVS ने अपनी 125cc बाइक को बनाया और दमदार, ट्रैक्शन कंट्रोल से लेकर Type-C पोर्ट तक मिलेंगे ये फीचर्स​ | तेलंगाना में बाथुकम्मा, तमिलनाडु में बोम्मई गोलू… दक्षिण भारत में दुर्गा पूजा के कितने नाम?​ | CM Yogi Adityanath: अतीक अहमद के इलाके कसारी-मसारी का नाम अब श्रीकृष्ण पुरी होगा, सीएम योगी का ऐलान, कब्जे की जमीन पर गरीबों के लिए 602 फ्लैट्स बनेंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

’15-20 लाख का कर्ज था, सुसाइड की बात करता था शिवा’, क्या बोली श्रद्धा दुबे? कहा- मैं भी जान दे दूंगी​

Lucknow Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे ने अपना पक्ष रखा है. श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर सामने आए अपने बयान में दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी. उसका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा पर 15 से 20 […]

Lucknow Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे ने अपना पक्ष रखा है. श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर सामने आए अपने बयान में दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी. उसका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था. वह कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या करने की बात भी करता था. श्रद्धा ने कहा कि शिवा की मौत से वह खुद भी परेशान है, क्योंकि दोनों रिलेशनशिप में थे. श्रद्धा ने मीडिया से अपील की कि बिना पूरी जानकारी के उसके खिलाफ हत्या से जुड़ी बातें न फैलाई जाएं. श्रद्धा ने यह भी कहा कि अगर उसे इसी तरह परेशान किया गया तो वह खुदकुशी कर लेगी.

‘शिवा ने खुद छलांग लगाई, मेरा कोई लेनादेना नहीं’

श्रद्धा दुबे ने कहा कि शिवा शर्मा की मौत के मामले में बारबार उसका नाम लिया जा रहा है, जबकि उसका हत्या से कोई संबंध नहीं है. यह हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या का मामला था. श्रद्धा के मुताबिक, उसने अपनी आंखों से शिवा को बालकनी से नीचे छलांग लगाते हुए देखा था. श्रद्धा ने कहा कि घटना के समय उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी. जब उसके घर से किसी व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की तो उसका परेशान होना स्वाभाविक था. श्रद्धा ने यह भी दावा किया कि घटनास्थल के CCTV फुटेज से उस समय की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

7 तारीख की रात क्या हुआ था?

श्रद्धा के मुताबिक, शिवा शर्मा से घटना से करीब पांचछह दिन पहले उसकी बातचीत बंद थी. इसके बाद 7 तारीख को शिवा ने कपूरथला के एक चाय वाले के जरिए उनके ड्राइवर से संपर्क किया. श्रद्धा ने बताया कि चाय की दुकान पर दोनों अक्सर जाते थे. ड्राइवर के जरिए संपर्क किए जाने के दौरान शिवा काफी रो रहा था. इसके बाद श्रद्धा ने अपने फोन से उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उस समय उसने फोन नहीं उठाया. फिर रात करीब 2 बजे शिवा का फोन आया. बातचीत के दौरान शिवा ने उससे पूछा कि वह कहां है? श्रद्धा ने बताया कि उस समय वह एक जगह पर थी.

श्रद्धा के मुताबिक, इसके बाद शिवा अपनी BMW कार से वहां पहुंचा और उससे मिला. श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा ने शराब पी रखी थी. दोनों पैडलर्स कैफे गए, जहां शिवा ने उसके लिए माचा और ड्राइवर के लिए जूस मंगाया. इसके बाद वे घर पहुंचे. श्रद्धा के अनुसार, उस समय शिवा उसकी गाड़ी चला रहा था, जबकि गाड़ी का ड्राइवर शिवा की कार चला रहा था.

‘शिवा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था’

श्रद्धा दुबे ने शिवा की मौत के पीछे कर्ज को एक अहम वजह बताते हुए दावा किया कि उस पर करीब 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था. जब भी शिवा दोस्तों के साथ बैठता था तो उसके पास कर्ज देने वालों के फोन आने लगते थे. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा कर्ज को लेकर काफी परेशान रहता था. वह उससे कहता था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर सकता है. श्रद्धा ने बताया कि उस समय उसने शिवा की इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया था. श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि उसके पास कुछ स्क्रीनशॉट भी हैं, जिन्हें वह सार्वजनिक करेगी. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा के फोन को पुलिस के पास भिजवाया गया है. फोन की कॉल डिटेल्स की जांच होने पर कर्ज देने वालों के फोन और दूसरी जानकारियां सामने आ सकती है.

‘मेरी बहन का इस मामले से कोई संबंध नहीं’

श्रद्धा ने अपने बयान में अपनी बहन का भी जिक्र किया. उसके मुताबिक, 8 तारीख को उसकी बहन पूजा से जुड़ी बातचीत करने के लिए घर आई थी. बहन शिवा को बहुत कम जानती थी. दोनों के बीच फोन पर भी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. श्रद्धा के मुताबिक, 8 तारीख को घर आने के बाद बहन उसके साथ रही. उस दिन वे लोग सामान्य तरीके से रहे और घूमने भी गए. श्रद्धा ने कहा कि शाम को शिवा के कुछ दोस्त भी घर आए थे. इनमें अश्विनी मिश्रा और हर्ष नाम का व्यक्ति शामिल था. श्रद्धा ने सवाल उठाया कि अगर शिवा के साथ किसी तरह का उत्पीड़न हो रहा था तो उसके दोस्तों ने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी. श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा उसके साथ खुश था. उसके साथ किसी तरह का उत्पीड़न नहीं हो रहा था.

‘हम 2 महीने से रिलेशनशिप में थे’

श्रद्धा ने शिवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सफाई दी. उसके मुताबिक, वह शिवा को करीब चार महीने से जानती थी. पिछले दो महीने से दोनों रिलेशनशिप में थे. उसने शिवा की मां के उस दावे का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि शिवा श्रद्धा के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहता था. श्रद्धा के अनुसार, शिवा कभी 15 दिन तक उसके साथ रहता था तो कभी दो से चार दिन तक गायब रहता था. श्रद्धा ने बताया कि घटना से पहले भी शिवा अपनी बहन और जीजा के साथ कहीं घूमने गया था. शिवा के परिवार के लोगों से भी फोन पर बातचीत होती थी. 8 व 9 तारीख को भी सब कुछ सामान्य था.

ये भी पढे़ं

‘गेट बंद किया तो मुझे शक हुआ’

श्रद्धा ने 9 तारीख की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सुबह वे लोग सोकर उठे और ड्राइंग रूम में चाय पीने के लिए आए. उसके मुताबिक, शिवा वॉशरूम जाने के लिए अंदर गया. शिवा आमतौर पर वॉशरूम जाते समय मुख्य दरवाजा बंद नहीं करता था, लेकिन उस दिन उसने गेट बंद कर दिया. श्रद्धा के अनुसार, शिवा पर कर्ज होने की बात उसे पहले से पता थी. ऐसे में गेट बंद करने पर उसे कुछ शक हुआ. उसने तुरंत अपनी बहन को जाकर देखने के लिए कहा. जब तक उसकी बहन गेट खोल पाती, शिवा बालकनी से नीचे छलांग लगा चुका था. श्रद्धा ने कहा कि घटना के समय जो कुछ हुआ, उसकी जांच की जानी चाहिए. उसने CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच का भी जिक्र किया.

‘आपने अपना बेटा खोया, मैंने भी अपना बंदा खोया है’

श्रद्धा ने शिवा की मां की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी. श्रद्धा ने कहा कि घटना के बाद शिवा की मां मौके पर पहुंचीं और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की. यह घटना अस्पताल के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई होगी. श्रद्धा ने कहा कि शिवा की मां ने पूरी जानकारी मिलने से पहले ही उस पर हत्या का आरोप लगा दिया. इस आरोप से उसे और उसके परिवार को मानसिक परेशानी हो रही है. श्रद्धा ने भावुक होते हुए कहा, “आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है. मैं भी बहुत परेशान हूं.”

मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा श्रद्धा दुबे

अपने बयान के अंत में श्रद्धा दुबे ने कहा कि वह पहले से ही शिवा की मौत के कारण परेशान है. उसने मीडिया से अपील की कि उसके खिलाफ ऐसी बातें न फैलाई जाएं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है. इसी दौरान उसने यह भी कहा कि अगर उसे लगातार परेशान किया गया तो वह खुद आत्महत्या कर लेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY