Badaun Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक आंवलावजीरगंज मार्ग पर कंथरी गांव के पास नागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक युवक की पहचान सचिन के रूप में हुई है. मृतक जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पडौआ का रहने वाला था.

मृतक के परिजनों ने सचिन की पत्नी, सास, ससुर, साले, साली और साढू पर सोचीसमझी साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस को नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है. जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग का है. सचिन की पत्नी काजल का उसके जीजा ओमपाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सचिन की 18 माह पहले जिले अलीगंज गांव के खेलम गांव की रहने वाली काजल से शादी हुई थी.
तीनचार महीने से पत्नी मायके में थी
काजल को एक बेटी हुई. बेटी को जन्म देने के बाद वो किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई. लगभग तीनचार महीने से वह मायके में ही रह रही थी. परिजनों का आरोप है कि 9 अक्टूबर को काजल ने अपने पति सचिन को फोन करके अपने मायके बुलाया और उससे कहा कि वो 11 अक्टूबर को ससुराल चलेगी. सचिन पत्नी को लेने पहुंचा. फिर उसने कहा कि घर तो जाना ही है, तो जीजा के यहां थोड़ी देर रुक कर चल लेते हैं.
सचिन ने काजल की बात मान ली. इसके बाद वो दोनों आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला विलायतगंज स्थित ओमपाल के घर पहुंचे. वहां उसने अपने भाई राकेश को भी बुला लिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां पर शाम के समय काजल, उसकी मां तारा, ससुर बेदराम, भाई राकेश, बहन प्रीति और उसके पति ओमपाल यानी जीजा ने सचिन को घला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. रात में शव को नागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पेड़ से लटका दिया, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके.
मामले की जांच की जा रही है
12 अक्टूबर की सुबह को राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी एक शव पेड़ पर लटका हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाते हुए परिजनों को सूचना दी. इसके बाद शव की पहचान की गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.
बदायूं से सौरभ की रिपोर्ट