: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वह मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से जनता शक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी और सीट को लेकर उनकी घोषणा के बाद मिर्जापुर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नौकरी छोड़ने के बाद अब राजनीति में नई पारी
मेरा राजनीतिक सफर का अगला कदम। मेरे साथ जुड़ें 🙏🙏 pic.twitter.com/c9ihA3dxOB
— Divya Mittal October 15, 2026
दिव्या मित्तल पहले ही प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आने का संकेत दे चुकी थीं। अब उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सीट और पार्टी का नाम भी स्पष्ट कर दिया है। वह मिर्जापुर सदर सीट से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। मिर्जापुर सदर पूर्वांचल की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में गिनी जाती है। इस सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर चुके हैं। ऐसे में दिव्या मित्तल के यहां से चुनाव लड़ने के ऐलान को सियासी लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:
मिर्जापुर की राजनीति में बढ़ेगी हलचल?
दिव्या मित्तल के चुनाव मैदान में उतरने से मिर्जापुर सदर सीट पर मुकाबले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनकी प्रशासनिक पृष्ठभूमि और नई राजनीतिक पारी पर अब सबकी नजर रहेगी। वहीं, जनता शक्ति पार्टी के नाम में शामिल ‘शक्ति’ को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी की आध्यात्मिक शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा और अन्य दलों की ओर से कौन उम्मीदवार उतारे जाएंगे, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़ें: