बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
इलाज या शादी के लिए PF से कितना निकाल सकते हैं पैसा, चेक करें लिमिट​ | Hyundai का भारत में बड़ा दांव, प्रोडक्शन बढ़ाने करेगी ₹11,000 करोड़ का निवेश​ | टाटा ग्रुप में छिड़े घमासान के बीच नोएल टाटा का बड़ा दांव! कोर्ट पहुंचे पिता-पुत्र, नेविल टाटा संग दाखिल की कैविएट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुखार था टाइफाइड का, डॉक्टरों ने बता दी किडनी खराब! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR के आदेश​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां टाइफाइड बुखार से पीड़ित एक बच्चे को डॉक्टर ने गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर डायलिसिस की सलाह दे दी. इससे बच्चे के परिवार वाले घबरा गए. इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर थाना […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां टाइफाइड बुखार से पीड़ित एक बच्चे को डॉक्टर ने गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर डायलिसिस की सलाह दे दी. इससे बच्चे के परिवार वाले घबरा गए. इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन स्थित एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी के कारण उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी. परिवार पर डॉक्टरों ने डायलिसिस के लिए दबाव बनाया. शिकायत के मुताबिक दादरी निवासी सचिन बिधूड़ी ने 20 सितंबर 2025 को अपने बेटे सात्विक को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में बच्चे के खून का नमूना जांच के लिए लिया गया. रिपोर्ट आई तो पता चला कि बच्चे के खून में यूरिया पोटेशियम और सोडियम का स्तर काफी बढा है, इसके आधार पर डॉक्टर ने बच्चे को आईसीयू में रखने और डायलिसिस करने की सलाह दी.

किडनी खराब होने का दिखाया डर

परिजनों ने इस रिपोर्ट के आधार पर किडनी खराब होने का डर दिखाया. इससे परिवार के लोग घबरा गए. परिजनों के मुताबिक इस रिपोर्ट की पुष्टि के लिए बच्चे के खून का सैंपल दूसरी लैब में भेजा गया, लेकिन वहां से भी पहले जैसी रिपोर्ट आई. इसके बाद डायलिसिस की सलाह दी गई. इसके बाद बच्चे की हालत और उपचार को लेकर चिंतित परिवार ने दूसरे अस्पताल ले गए. जहां जांच कराई गई तो रिपोर्ट नॉर्मल आया.

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

परिवार ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी. वहीं पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई ना होने पर अदालत में इस्थगासा दाखिल किया. पीड़ित के वकील सचिन विधूड़ी के मुताबिक अदालत के आदेश पर थाना सूरजपुर पुलिस ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक, डॉक्टरों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY