मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रामलीला का जुनून! दिन में ऑफिस और पढ़ाई, शाम को राम-सीता और रावण का किरदार; अनोखी है कहानी​ | 11 चोटें, फेफड़ा-लीवर भी डैमेज… श्रद्धा के फ्लैट में शिवा के साथ हुआ क्या था? पोस्टमार्टम में मिले बर्बरता के निशान​ | लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट, दिल्ली में अब इतने हुए दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

तगड़े फीचर्स के साथ आया MG Windsor EV का नया मॉडल, स्पेशल हुई इलेक्ट्रिक कार​

MG मोटर इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Indulge Edition लॉन्च किया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹17.89 लाख रखी गई है. इस स्पेशल एडिशन में नया एक्सटीरियर कलर, ब्लैक अलॉय व्हील्स, खास इंटीरियर और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 15.6 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. हालांकि, कार के इंजन […]

MG मोटर इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Indulge Edition लॉन्च किया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹17.89 लाख रखी गई है. इस स्पेशल एडिशन में नया एक्सटीरियर कलर, ब्लैक अलॉय व्हील्स, खास इंटीरियर और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 15.6 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. हालांकि, कार के इंजन और बैटरी से जुड़ी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नया कलर और खास एक्सेसरीज

Windsor EV Indulge Edition में नया ‘Shadow Gold’ एक्सटीरियर कलर दिया गया है. इसके साथ 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कार के पीछे की साइड वाली खिड़की पर Indulge की बैजिंग भी दी गई है. इसके अलावा कार में पहले की तरह LED लाइट्स, ब्लैक रूफ, बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक कलर के आउटसाइड रियरव्यू मिरर मिलते हैं. कार के डिजाइन में बाकी बदलाव नहीं किए गए हैं.

इस एडिशन के साथ कंपनी कुछ खास एक्सेसरीज भी दे रही है. इनमें रियर सनशेड, 3D फ्लोर मैट, फ्रंट ग्रिल पर क्रोम फिनिश, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, बॉडीसाइड मोल्डिंग और लेदर कीकवर शामिल हैं. इन बदलावों का मकसद कार को ज्यादा प्रीमियम लुक देना है.

केबिन में क्या है खास?

कार के केबिन में अर्बन टैन और ब्लैक कलर की सीटें दी गई हैं. आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर Indulge की कढ़ाई की गई है. इसकी दूसरी रो में बैठने वाले यात्रियों के लिए 15.6 इंच की Prive स्क्रीन दी गई है. इसके साथ खास डिजाइन वाले कुशन और नेक पिलो भी मिलते हैं. कार में पहले की तरह एयरो लाउंज सीटें दी गई हैं, जिन्हें 135 डिग्री तक पीछे झुकाया जा सकता है. आगे की तरफ 15.6 इंच की टचस्क्रीन भी मिलती है.

बैटरी, पावर और रेंज

MG Windsor EV Indulge Edition में 38kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसमें आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 100kW यानी 136hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक, इसकी रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर 332 किलोमीटर है. हालांकि, असल इस्तेमाल में रेंज ड्राइविंग स्टाइल, कार में यात्रियों और सामान के वजन के साथसाथ AC के इस्तेमाल के आधार पर अलग हो सकती है. Windsor EV के Pro वर्जन में 52.9kWh का बड़ा बैटरी पैक भी मिलता है, जिसकी रेंज 449 किलोमीटर है. लेकिन नए Indulge Edition में केवल 38kWh बैटरी का विकल्प दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY