मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
करेंसी के रिंग में रुपए की जोरदार वापसी, लगातार तीसरे दिन ‘दुश्मनों’ को चटाई धूल​ | Navratri 2026 Kanya Pujan: जानिए महा अष्टमी और नवमी पर कंजक खिलाने का शुभ मुहूर्त​ | Abhijeet Dipke: सोशल मीडिया पर दादी को लेकर चल रहे गलत दावों पर भड़के CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, कहा- कब तक 2 रुपये के लिए फर्जी खबर चलाओगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या सचिवालय के पास लगी ऑडी से भागी श्रद्धा? हादसे के तत्काल बाद अपार्टमेंट से निकली थी ये गाड़ी​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है. यह हादसा शिवा शर्मा की कथित लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे के फ्लैट में हुआ. श्रद्धा इसी अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती है. हादसे […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है. यह हादसा शिवा शर्मा की कथित लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे के फ्लैट में हुआ. श्रद्धा इसी अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती है. हादसे के बाद से श्रद्धा की मौत को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं. पहला सवाल तो यही कि हादसे के वक्त श्रद्धा और उसकी बहन मौके पर ही थीं, फिर अचानक कहां गायब हो गई?

इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है. इन कैमरों में एक संदिग्ध ऑडी कार नजर आई है. यह कार हादसे के कुछ ही देर बाद अपार्टमेंट से बाहर निकली और दोबारा नजर नहीं आई. इस कार पर सचिवालय में एंट्री के लिए वीआईपी पास का स्टीकर लगा है. आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि के साथ इसी कार में बैठकर बाहर निकली और फरार हो गई.

दोस्तीप्यार और फिर मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा दुबे साल 2022 में लखनऊ आई और यहां उसकी बैठकी ऊंची सोसायटी में होने लगी. वह यहां मॉडलिंग तो करती ही थी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी बन गई. उसके इंस्टाग्राम एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से अधिक है. इसी दौरान एक क्लब में उसकी मुलाकात शिवा शर्मा से हुई. एक नजर में प्यार हो गया, दोनों काफी समय तक डेट किए और फिर लिवइन में रहने लगे. वहीं अब शिवा की मौत हो गई है.

कई लोगों को डेट करती थी श्रद्धा

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक श्रद्धा भले ही शिवा के साथ लिवइन में थी, लेकिन वह डेट कई अन्य लोगों को भी करती थी. इसकी जानकारी होने पर शिवा ने विरोध किया तो कई बार झगड़े भी हुए. आरोप है कि श्रद्धा ने कई रसूखदार लोगों के वीडियो बना रखे थे. इन सभी लोगों से वह नियमित एक रकम भी वसूल करती थी. बताया जा रहा है कि इन्हीं पैसों से वह लग्जीरियस जीवन गुजार रही थी.

मां ने लगाए गंभीर आरोप

शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि श्रद्धा के फ्लैट में पहले उनके बेटे को पीटा गया. इस दौरान फ्लैट में श्रद्धा के अलावा दो तीन लोग मौजूद थे. इनमें उसकी बहन रश्मि भी शामिल है. इसके बाद उनके बेटे को चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया. पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY