बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘अपराधियों को सजा देना ही धर्म…’, मुस्कान-साहिल को सजा सुनाते समय जज ने महाभारत का किया जिक्र​ | ‘नजीर बन गया नीला ड्रम…’ सौरभ हत्याकांड में साहिल-मुस्कान को क्यों हुई फांसी की सजा? कोर्ट ने दिए ये 5 बड़े तर्क​ | Koffee With Karan 9 में अकेले नहीं आ रहे Salman Khan! 90 के दशक की ये हसीना देगी साथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

69.3 kmpl का धांसू माइलेज! फेस्टिव सीजन में TVS ने नए अवतार में लॉन्च की Radeon 2026​

TVS ने 2026 के लिए Radeon कम्यूटर मोटरसाइकिल को पूरी तरह से LED लाइटिंग, बदले हुए ग्राफ़िक्स और नए कलर ऑप्शन के साथ रिफ्रेश किया है. अपडेटेड मॉडल की कीमत 67,100 रुपए से 73,100 रुपए है. इस नए अपडेटेड वर्जन को फेस्टिव सीजन में उतारा गया है, यह ऐसा समय है जब ऑटोमेकर्स को बिक्री […]

TVS ने 2026 के लिए Radeon कम्यूटर मोटरसाइकिल को पूरी तरह से LED लाइटिंग, बदले हुए ग्राफ़िक्स और नए कलर ऑप्शन के साथ रिफ्रेश किया है. अपडेटेड मॉडल की कीमत 67,100 रुपए से 73,100 रुपए है. इस नए अपडेटेड वर्जन को फेस्टिव सीजन में उतारा गया है, यह ऐसा समय है जब ऑटोमेकर्स को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिसे लाइनअप में नए प्रोडक्ट्स से पूरा किया जा सकता है.

2026 Radeon आपको तीन वेरिएंट्स में मिलेगी, पहला बेस, दूसरा डिजी ड्रम और डिजी डिस्क. बेस वर्जन की कीमत अब पहले से 1250 रुपए ज्यादा है, जबकि टॉप डिजी डिस्क वेरिएंट 7500 रुपए सस्ता है. अलगअलग वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो, बेस वेरिएंट की कीमत 67,100 रुपए , डिजीड्रम की 70,100 रुपए और टॉप डिजीडिस्क वेरिएंट की कीमत 73,100 रुपए है.

2026 TVS Radeon में क्या हुआ अपडेट

सबसे बड़ा विजुअल बदलाव पूरी रेंज में एलईडी लाइटिंग का होना है. मोटरसाइकिल में सिग्नेचर डेटाइम रनिंग लाइट के साथ नया हेडलैंप, एक LED टेललैंप और दोनों सिरों पर LED टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं. ये फीचर्स बेस, डिजीड्रम और डिजीडिस्क वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं. डिजीडिस्क ही एकमात्र ऐसा वर्जन है जिसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक है, जबकि बाकी दो वेरिएंट में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल हुआ है.

डिजाइन जाना पहचाना लगेगा लेकिन अपडेटेड ग्राफिक्स और कलर स्कीम बाइक को एक फ्रेश लुक देती है. बेस वेरिएंट ब्लैक एंड ब्लू और ब्लैक एंड रेड में उपलब्ध है. डिजीड्रम में ब्लैक एंड ऑरेंज और रेड एंड ब्लैक DT शामिल हैं, जबकि डिजीडिस्क ब्लैक एंड ऑरेंज और रेड एंड ब्लैक DT में उपलब्ध है. टीवीएस ने लाइटिंग और कलर अपडेट के अलावा के फीचर्स में किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की है.

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

मैकेनिकल रूप से, Radeon पहले जैसा ही है. इसमें 109.7cc का एयर और ऑयलकूल्ड इंजन है जो 8hp की पावर और 8.7Nm टॉर्क जेनरेट करता है और इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. टीवीएस ने मोटरसाइकिल की फ्यूलटैंक कैपेसिटी 10 लीटर और 69.3 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया है. इस बाइक के हायर वेरिएंट पर यूएसबी चार्जिंग और कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलना जारी है, जो इसे 110cc कम्यूटर सेगमेंट में एक फीचरफोकस्ड ऑप्शन के तौर पर पेश करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY