सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मोटा कहकर चढ़ाती थी छात्रा… पानी में मिलाकर सहपाठी ने पिला दिया यूरिन, हुआ एक्शन​ | महंगाई ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, दो साल के हाई पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन​ | काशी से लेकर गोरखपुर तक फोकस… UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की बड़ी तैयारी, क्या है तावड़े की रणनीति?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का सरकार पर हमला​

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शन स्थल जंतरमंतर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी जगह को बंद कर देने से आम आदमी की न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को लगता है कि प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लेने […]

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शन स्थल जंतरमंतर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी जगह को बंद कर देने से आम आदमी की न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को लगता है कि प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लेने से लोगों की आवाज थम जाएगी, लेकिन यह उसकी सबसे बड़ी भूल है. डिंपल ने कहा कि हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतरमंतर बन जाएगा.

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जगह बदलने से जनजागरण नहीं रोक पाओगे… जंतरमंतर से गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लिया है… सरकार को अगर ये लग रहा है कि किसी जगह को बंद कर देने से वो आम आदमी की न्याय की आवाज दबा देगी, तो ये सरकार की सबसे बड़ी भूल है.’

‘हर मुद्दे पर उठेगी आवाज’

सपा सांसद डिंपल यादव ने वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ हर भारतीय की आवाज ही अब जंतरमंतर बन चुकी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए उठने वाली आवाज किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है. डिंपल यादव ने अपनी बात को काव्यात्मक अंदाज में रखते हुए कहा

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़,

हर पगडंडी, हर सड़क,

हर गांव, हर घर,

हर व्यक्ति जो बचाने निकला है लोकतंत्र,

अब है जंतरमंतर

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’

डिंपल ने क्यों किया ट्वीट?

सपा सांसद डिंपल यादव ने यह ट्वीट दिल्ली पुलिस की ओर से जंतरमंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने के फैसले के बाद किया है. दिल्ली पुलिस ने आज जंतरमंतर की जगह तीन नए प्रदर्शन स्थल तय किए हैं, जो रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY