सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अक्टूबर में बारिश क्यों, इससे किसे फायदा, किसे नुकसान? समझें पूरा गणित​ | प्यारी बेटी को दें मां दुर्गा से जुड़ा नाम, झलकती है दिव्य शक्ति, देखें लिस्ट​ | ‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का सरकार पर हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली की ऐसी मार्केट जहां क्रॉकरी से लेकर बैग तक मिलेंगे सस्ते…जान लें यहां कैसे पहुंचें​

दिल्ली में कई ऐसी बाजारें हैं जहां आप बजट में शॉपिंग कर सकते हैं. सरोजिनी, सदर, लाजपत नगर से लेकर करोल बाग जैसी जगहें तो काफी मशहूर हैं जहां पर न सिर्फ राजधानी के लोग आते हैं, बल्कि प्रवासियों को भी इन मार्केट्स के बारे में पता है. वहीं दिल्ली की कई ऐसी जगहें हैं […]

दिल्ली में कई ऐसी बाजारें हैं जहां आप बजट में शॉपिंग कर सकते हैं. सरोजिनी, सदर, लाजपत नगर से लेकर करोल बाग जैसी जगहें तो काफी मशहूर हैं जहां पर न सिर्फ राजधानी के लोग आते हैं, बल्कि प्रवासियों को भी इन मार्केट्स के बारे में पता है. वहीं दिल्ली की कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप स्ट्रीट शॉपिंग कर सकते हैं और ये बाजारें दिन के हिसाब से लगाई जाती हैं. ऐसी ही एक बाजार है जहां पर आप बृहस्पतिवार के दिन सामान खरीद सकते हैं और कीमत भी काफी कम होती है.

इस बाजार में आपको अपने किचन के लिए खूबसूरत क्रॉकरी से लेकर हैंड बैग, चश्मे, कपड़े, कवर, बेडशीट, तक सब मिल जाता है. घरेलू काम की शॉपिंग के साथ ही आप वियर जूलरी, फैंसी कपड़े तक खरीद सकते हैं. अगर आपके पास टाइम हो इस गुरुवार तो निकल जाएं अपने शॉपिंग पार्टनर के साथ यहां. चलिए जान लेते हैं डिटेल में कहां है ये बाजार और कैसे पहुंच सकते हैं.

सस्ते में मिल जाता है ज्यादातर सामान

बृहस्पतिवार को लगने वाली इस स्ट्रीट मार्केट में आपको बहुत ही सस्ते में सामान मिल जाता है. हैंडबैग से लेकर क्लच बैग और यहां तक कि ऑफिस के लिए आप यहां से लैपटॉप बैग भी ले सकते हैं. इसके अलावा यहां आपको सिरेमिक आइटम जैसे कप, केतली, प्लेट्स भी मिल जाएंगे. इसके अलावा जूलरी, चश्मे भी किफायती दामों में मिल जाते हैं. यहां पर आपको लग्जरी बैग्स की कॉफी तक मिल जाती हैं. डेली रूटीन में यूज के लिए चूड़ियां, हेयर एसेसरीज भी बहुत सस्ती रहती हैं.

कहां पर लगती है ये मार्केट?

बृहस्पतिवार को लगने वाले हम इस सस्ते बाजार की लोकेशन की बात करें तो ये दिल्ली के इंद्रलोक में लगती है. आप यहां पर जाएंगे तो हर दुकान पर लोगों की भीड़ दिखाई देगी, जिसे देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सामान की कीमत बजट के हिसाब से रहती है. लोकल लोग यहां जमकर शॉपिंग करते हैं. हां बस ध्यान रखें कि शॉपिंग में नए हैं तो अकेले की बजाय किसी को साथ में लेकर आएंगे तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा.

कैसे पहुंचें यहां?

आप यहां पर आने के लिए अपनी सबसे नजदीकी मेट्रो ले सकते हैं. इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 5 से एग्जिट करें और बस बाहर निकलते ही आपको गुलजार होता हुआ बाजार दिख जाएगा. ये मार्केट पूरे दिन लगी रहती है. हर गुरुवार सुबह 9 बजे से दुकानें सजना शुरू हो जाती हैं और लगभग 6 बजे लोग सामान समेटने लगते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Quirkyseem

ये जरूरी बात जरूर कर लें नोट

इस मार्केट में भीड़ काफी ज्यादा रहती है. ऐसे में अपना फोन, पर्स और खरीदा गया जरूर सामान सावधानी के साथ रखना है ताकि आप किसी परेशानी का सामान न करें. शॉपिंग के साथ सतर्कता भी जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY