सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम, मेकर्स ने कहा- 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक​ | ‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला​ | शौक के चक्कर में अपराधी बना जिला पार्षद का बेटा, दारू पीते हुए बनाई गैंग और लूट ली उबर कैब; अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Abhijeet Dipke Jantar Mantar: जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के बाद दिपके का बयान, कहा-“पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर”​

Abhijeet Dipke statment: गृह विभाग द्वारा जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा।  उन्होंने कहा कि “उन्होंने जंतरमंतर को विरोधप्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। […]

Abhijeet Dipke statment: गृह विभाग द्वारा जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा। 

उन्होंने कहा कि “उन्होंने जंतरमंतर को विरोधप्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हां, अब यह विरोधप्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था।  अब पूरा देश जंतरमंतर बनेगा!”  

जंतरमंतर देश के शोषितों, वंचित और हाशिये पर रहे लोगों के लिए विरोध का ऐतिहासिक स्थान रहा है. यहां हाल के इतिहास में कई आंदोलन हुए हैं जिससे देश की राजनीति पर असर पड़ा है। 

 दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला

प्रदर्शन स्थल के लिए खास माने जाने वाले जंतरमंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। गृह मंत्रालय द्वारा ये फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला लेते हुए ये​ फैसला लिया है। आपको बता दें धरनाप्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY