सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
GRP के ASI पर हमले के पीछे ISI! क्राइम सीन री-क्रिएशन के वक्त आतंकी ने चलाई थी गोली, 3 अरेस्ट​ | Google Drive Storage Free: बिना पैसे खर्च किए ऐसे खाली करें Gmail और Google Drive का स्टोरेज​ | भारत का बासमती चावल और इराक का मास्टर प्लान, 34 हजार करोड़ के बिजनेस में डालेगा जान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhruv Rathee: ध्रुव राठी ने बताया, प्रोटेस्ट में शामिल होने किस पार्टी से आए! CJP को लेकर कही ये बात​

Dhruv Rathee: 10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने आए यू ट्यूबर घ्रुव राठी ने मीडिया को बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से किसी तरह के रिश्ते से इनकार किया है।  ध्रुव राठी बोले किसी पार्टी से नहीं जुड़ा, […]

Dhruv Rathee: 10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने आए यू ट्यूबर घ्रुव राठी ने मीडिया को बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से किसी तरह के रिश्ते से इनकार किया है। 

ध्रुव राठी बोले किसी पार्टी से नहीं जुड़ा, व्यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन में शामिल हुआ

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल की ओर से नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। 

वह राजनीति में नहीं आना चाहते, लेकिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और देश की संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को गंभीर मानते हैं।

SIR और संस्थाओं की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

ध्रुव राठी ने कहा कि मीडिया, न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर दबाव होने के आरोप लंबे समय से उठते रहे हैं।

उनके मुताबिक, इन संस्थाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में अदालत से भी हस्तक्षेप कर स्थिति की जांच करने की जरूरत बताई।

‘सिर्फ वीडियो बनाना काफी नहीं लगा’

वह पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों सहित कई मुद्दों पर वीडियो बना चुके हैं। हालांकि, इस बार उन्हें लगा कि मामला इतना गंभीर है कि केवल वीडियो के जरिए अपनी बात रखना पर्याप्त नहीं होगा। इसी वजह से उन्होंने खुद मैदान में उतरकर प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया।

CJP से जुड़ने की बात से किया इनकार

ध्रुव राठी ने कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े नहीं हैं और इस प्रदर्शन में व्यक्तिगत हैसियत से आए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का इस मुद्दे को उठाना उनकी अपनी राजनीतिक भूमिका है। राठी के मुताबिक, उनका उद्देश्य किसी पार्टी का समर्थन करना नहीं, बल्कि एक नागरिक के रूप में मुद्दे को समझना और अपनी बात रखना है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की थी उम्मीद

राठी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रदर्शन सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से होगा तथा लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद जमीन पर पहुंचकर मुद्दे को समझना और विरोध प्रदर्शन में भाग लेना था।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY