सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टैक्स स्ट्रक्चर और नियमों में बड़े बदलाव के संकेत! क्यों अफसरशाहों की कमेटियों में फेरबदल करने जा रही जीएसटी काउंसिल​ | Trains Complaints App: ट्रेन में गंदगी से लेकर सीट की समस्या तक, जानिए कहां और कैस करें शिकायत?​ | शेयर बाजार में कैसे पलट गई बाजी? निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

एयर फेयर में बड़ा इजाफा! इंडिगो ने लागू किया नया फ्यूल चार्ज, कितना बढ़ा किराया​

हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण 1 अक्टूबर से जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया था. ये इजाफा 13 फीसदी से ज्यादा था. खास बात तो ये है कि बीते तीन महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने से ये बढ़ोतरी करीब 25 […]

हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण 1 अक्टूबर से जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया था. ये इजाफा 13 फीसदी से ज्यादा था. खास बात तो ये है कि बीते तीन महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने से ये बढ़ोतरी करीब 25 फीसदी तक हो चुकी है. जिसकी वजह से देश की सबसे बड़ी डॉमेस्टिक एयरलाइन इंडिगो ने अपने फ्यूल सरचार्ज में इजाफा कर दिया है. जिसवकी वजह से आने वाले दिनों में इंडिगो से हवाई सफर करना महंगा हो सकता है. ये इजाफा दूरी और जगह के आधार पर है. ये सरचार्ज 6 अक्टूबर यानी मंगलवार से लागू हो जाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंडिगो की ओर से किस तरह का अपडेट सामने आया है.

इंडिगो का बड़ा ऐलान

इंडिगो ने सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है. जिसकी सबसे बड़ी वजह जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा है. ये नए चार्ज 6 अक्टूबर, 2026 को रात 12:01 बजे से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे. घरेलू उड़ानों के लिए, दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज प्रति सेक्टर 375 रुपए से 1,300 रुपए के बीच होगा. इंटरनेशनल रूट के लिए ये चार्ज 1000 रुपए से 10000 रुपए के बीच होगा. जेट फ्यूल के दाम 1 अक्टूबर से 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 137 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं. यह लगातार तीसरी मासिक बढ़ोतरी है. इससे पहले अगस्त में कीमतें 5 रुपए प्रति लीटर और सितंबर में 6.28 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं. इंडिगो ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में फ्यूल की कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ATF की कॉस्ट पिछले एक दशक में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. एयरलाइन के कामकाज की कॉस्ट में ATF का बड़ा हिस्सा होता है और यह एयरलाइन की कॉस्ट स्ट्रक्चर और नेटवर्क इकोनॉमिक्स पर असर डालता है.

घरेलू रूट अप्रैल का फ्यूल चार्ज नया फ्यूल चार्ज
0500 275 375
5011,000 400 600
1,0011,500 600 900
1,5012,000 800 1,150
2,000 से ज्यादा 950 1,300

इंडिगो ने पिछली बार अप्रैल में अपने घरेलू फ्यूल चार्ज में बदलाव किया था, जब उसने दूरी के आधार पर चार्ज तय करने का सिस्टम अपनाया था, जिसमें हर सेक्टर के लिए 275 रुपए से 950 रुपए तक का चार्ज लगता था. 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे BSE पर इंडिगो की ऑपरेटर कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 0.12 फीसदी बढ़कर 4927.15 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे.

इंटरनेशनल फ्यूल चार्ज

रिवाइज्ड चार्ज SAARC रूट पर 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 1,000 रुपए और इससे ज्यादा दूरी वाले सार्क रूट के लिए 3,000 रुपए होंगे. साउथईस्ट एशिया, जीसीसी और मिडिल ईस्ट, और नॉर्थ और ईस्ट एशिया रूट के लिए चार्ज 5,500 रुपए होगा. अफ्रीका के लिए चार्ज 6,000 रुपए होगा, जबकि यूरोप के लिए फ्यूल चार्ज 10,000 रुपए होगा. यह हालिया बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एयरलाइंस को फ़्यूल की लागत के कारण फिर से दबाव का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो ने मई में कहा था कि जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से मार्जिन पर असर पड़ने के बाद वह फ्यूल हेजिंग पर विचार कर रही है.

इंटरनेशनल रूट नया फ्यूल चार्ज
SAARC, 500 तक 1,000
SAARC, 501 और उससे ज्यादा 3,000
साउथईस्ट एशिया 5,500
GCC और मिडिल ईस्ट 5,500
नॉर्थ और ईस्ट एशिया 5,500
अफ्रीका 6,000
यूरोप 10,000

अभी भी कम किया है सरचार्ज में इजाफा

एयरलाइन ने कहा कि फ्यूल चार्ज में यह हालिया बढ़ोतरी फ्यूल की लागत में हुई बढ़ोतरी की पूरी भरपाई करने के लिए जरूरी रकम से अभी भी कम है. एयरलाइन ने कहा कि हालांकि फ्यूल की कॉस्ट में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए फ्यूल चार्ज में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की जरूरत होती, लेकिन इंडिगो ने ग्राहकों पर असर को कम करने के लिए एक संतुलित और अपेक्षाकृत मामूली बदलाव लागू किया है. इंडिगो को इस बात का खेद है कि इन रिवाइज्ड फ्यूल चार्ज से ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. हालांकि, यह फैसला ऑपरेटिंग कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी और बदलते मार्केट के माहौल को ध्यान में रखकर लिया गया है. इंडिगो स्थिति पर नजर रखना जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर उचित बदलाव करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY