रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल​ | खाते में अचानक आए पैसे तो हो जाएं सावधान! SBI ने बताया UPI फ्रॉड का नया तरीका​ | Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘भाई-बहन’ में हो गया प्यार, नहीं माने परिवार वाले तो दोनों ने दे दी जान; पेड़ से लटका मिला शव​

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार की दोपहर पेड़ से लटककर एक युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है. पेड़ से लटके शव को देखकर मौके पर अफरा तफरी मची गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला उन्नाव के बिहार थाना […]

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार की दोपहर पेड़ से लटककर एक युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है. पेड़ से लटके शव को देखकर मौके पर अफरा तफरी मची गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में धमनीखेड़ा गांव का है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों से सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों शवों की पहचान पुरवा क्षेत्र में छत्ता खेड़ा के रहने वाले अभय कुमार और महरामऊ की रहने वाली प्रीति के रूप में हुई. रिश्ते में दोनों भाई बहन थे, लेकिन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

शादीशुदा थी प्रीति

पुलिस के मुताबिक प्रीति के परिजनों ने 10 महीने पहले ही उसकी शादी कर दी थी. बावजूद इसके वह अभय के संपर्क में थी. वह काफी समय से मायके में रह रही थी. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोनों करीब 10 बजे घर से निकले और बिहार थाना क्षेत्र के धमनी खेड़ा गांव स्थित आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी. बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभय और प्रीति के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक जांच और पूछताछ में घटना की वजह प्रेम प्रसंग के रूप में ही सामने आया है. बताया जा रहा है कि इनके रिश्ते को इनके परिवार वाले मानने को तैयार नहीं थे. इनके प्रेम प्रसंग की वजह से ही प्रीति के परिजनों ने 10 महीने जल्दबाजी में उसकी शादी भी कर दी थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY