रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल​ | खाते में अचानक आए पैसे तो हो जाएं सावधान! SBI ने बताया UPI फ्रॉड का नया तरीका​ | Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI: तीसरे टी20 के लिए टॉस हारते ही श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, इन 2 खिलाड़ियों की हुई टीम इंडिया में एंट्री​

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जाना है. अब तक इस सीरीज के 2 मैचों में दोनों ही टीमों ने 11 मैच जीते हैं और सीरीज बारबरी पर है, अब जिस भी टीम को जीतना है, उस टीम को अगले 3 मैचों […]

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जाना है. अब तक इस सीरीज के 2 मैचों में दोनों ही टीमों ने 11 मैच जीते हैं और सीरीज बारबरी पर है, अब जिस भी टीम को जीतना है, उस टीम को अगले 3 मैचों में से 2 मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

आज इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम दोनों ही टीमों ने बदलाव किया है. दूसरे टी20 मैच में मिली शिकस्त के बाद किन खिलाड़ियों को मौका मिला है आइए जानते हैं.

श्रेयस अय्यर ने Team India में हुए बदलाव पर कही ये बात

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त टीम में हुए बदलाव पर कहा कि

“पिछले मुकाबले में ओस का काफी बड़ा असर देखने को मिला था. किसी भी दिन ऐसा हो सकता है, इसलिए आपको उस बात को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की मानसिकता रखनी होगी. यह जरूरी है कि हम परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालें और उनका आकलन करके एक अच्छा स्कोर खड़ा करें.”

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि

“शिवम दुबे की जगह नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. मैदान के आकार को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं. हमें ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत थी, जो सटीक यॉर्कर डाल सके.”

श्रेयस अय्यर ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवम दुबे की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, वहीं ओंस की वजह से कुलदीप यादव की जगह पर प्रिंस यादव को शामिल किया गया है.

IND vs WI तीसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

शाई होप , कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY