रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
25 साल का संघर्ष, 54 की उम्र में सफलता… मऊ के दीनानाथ यादव के शिक्षक बनने की कहानी​ | Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा​ | श्रेयस के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती से भारत का हुआ बुरा हाल, अंतिम 10 ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

किस सीट से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल? विंध्याचल में रहेंगी नवरात्रि भर, फिर करेंगी ऐलान​

आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रख चुकी पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल लगातार सुर्खियों में हैं. इसी क्रम में रविवार को नवरात्र के पहले दिन वह मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचीं. उन्होंने आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होकर देवी के दर्शन और पूजन किए. फिर बाहर निकलकर मीडिया से भी बात […]

आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रख चुकी पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल लगातार सुर्खियों में हैं. इसी क्रम में रविवार को नवरात्र के पहले दिन वह मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचीं. उन्होंने आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होकर देवी के दर्शन और पूजन किए. फिर बाहर निकलकर मीडिया से भी बात की. विंध्याचल पहुंचने की सूचना पर रास्ते में जगह जगह उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

पत्रकारों से बात करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि अभी नवरात्र चल रहे हैं और पूरे नवरात्र वह विंध्याचल में ही रहेंगी. इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि वह कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन नहीं करने जा रहीं. उनका राजनीति में आने का मकसद लोगों की सेवा करना है. इस संबंध में वह नवरात्रों के बाद ऐलान करेंगी. इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल पहली बार मिर्जापुर पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि विंध्य पर्वत पर विराजमान मां विंध्यवासिनी का उन्होंने नवरात्र के पहले दिन दर्शन पूजन किया है.

अफवाहों का किया खंडन

उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति को लेकर वह जल्द ही डिटेल में खुलासा करेंगी. वहीं कांग्रेस और राजा भैया की पार्टी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी. वहीं मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पूरी डिटेल मीडिया से साझा करेंगी. इस मौके पर उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी राहुल गांधी से कोई मुलाकात नहीं हुई है.

लहुरियादह जाएंगी दिव्या मित्तल

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा कि आईएएस रहते हुए तो उन्होंने बहुत काम किया, बहुत लोगों का आशीर्वाद मिला, लेकिन अगर दिशा में परिवर्तन करना है तो राजनीति में आना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही वह यहं लहूरियादह गांव जाकर वहां के लोगों से मिलेंगी और उनका आशीर्वाद लेंगी. बता दें कि दिव्या मित्तल मिर्जापुर में डीएम रहीं है. यहां रहते हुए उन्होंने लहुरियादह गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर पानी पहुंचाया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY