गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने Nana Patekar के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा- ‘उन्होंने हमें दिए ऐसे किरदार जिन्हें पीढ़ियों तक रखा जाएगा याद’​ | FIIs की भारी निकासी से लाल निशान में बाजार, 350 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स​ | Nana Patekar Bollywood Celebs Tribute : नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, अक्षय कुमार बोले- ‘आप चले गए, यकीन करना मुश्किल’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: बस 24 घंटे और… दिल्ली में फिर बारिश, UP से बंगाल तक अलर्ट, हिमाचल- उत्तराखंड का क्या है हाल?​

Aaj Ka Mausam: मॉनसून का आक्रामक प्रभाव कम हो गया है. मॉनसून देश से अपनी वापसी की तैयारी कर रहा है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर यानी आज कई राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार […]

Aaj Ka Mausam: मॉनसून का आक्रामक प्रभाव कम हो गया है. मॉनसून देश से अपनी वापसी की तैयारी कर रहा है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर यानी आज कई राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम के तेवर तल्ख ही रहने वाले है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक, कल दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. कल यानी 9 अक्टूबर को राजधानी में आमतौर पर आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है. साथ ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी से बंगाल तक आंधीबारिश

आज पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में आंधीतूफान और बिजली गिर सकती है. पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. झारखंड में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल सकता है. कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है. हरियाणा में भी बादल और बारिश की गतिविधियां नजर आ सकती है. राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिल सकती है. असम और मेघालय में 11 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिल सकती है. केरल में 11 अक्टूबक तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में 9 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के हिस्सों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, धर्मशाला, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मूकश्मीर के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY