Kawasaki अपनी नई स्पोर्टटूरिंग बाइक Versys 900 की झलक दिखाकर चर्चा में आ गई है. कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें बाइक के कुछ हिस्से नजर आते हैं. हालांकि, अभी इसके फाइनल नाम और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. टीजर से संकेत मिलता है कि इस बाइक को लंबी दूरी की राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. इसमें सीधी राइडिंग पोजिशन, बड़ा विंडस्क्रीन और सामान रखने के लिए जरूरी फिटिंग दिखाई देती है. भारत में भी इसकी एंट्री की संभावना जताई जा रही है, लेकिन कंपनी ने यहां लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

लंबी राइड के हिसाब से होगा डिजाइन
टीजर में बाइक की चौड़ी और गद्देदार सीट नजर आती है, जिस पर राइडर के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी आराम मिल सकता है. इसके अलावा, साइड पैनियर और टॉप बॉक्स लगाने के लिए माउंट दिए गए हैं. ये फीचर्स बताते हैं कि बाइक को रोजाना शहर में चलाने के साथ लंबी यात्राओं के लिए भी उपयोगी बनाने पर ध्यान दिया गया है.
नई Versys 900 के लिए को आधार बना सकती है. हालांकि, टूरिंग बाइक में अतिरिक्त बॉडीवर्क और सामान का वजन संभालने के लिए कंपनी फ्रेम में बदलाव कर सकती है या उसे ज्यादा मजबूत बना सकती है. अभी चेसिस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सस्पेंशन और इंजन पर रहेगी नजर
टीजर के आधार पर बाइक में 17इंच के व्हील और फ्रंट में रेडियल ब्रेक कैलिपर्स मिलने के संकेत हैं. इसका सस्पेंशन Z900 के मुकाबले ज्यादा ट्रैवल वाला हो सकता है, जिससे खराब सड़कों पर राइडिंग के दौरान आराम बेहतर रहने की उम्मीद है. Versys 650 और Versys 1100 में मिलने वाला रिमोट प्रीलोड एडजस्टर भी नई बाइक में दिया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि होना बाकी है.
इंजन की बात करें तो इसमें Z900 वाला 948cc, चारसिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है. Z900 में यह इंजन 125hp की पावर और 98.6Nm का टॉर्क देता है. हालांकि, Kawasaki नई बाइक में यही आउटपुट रखेगी या इंजन ट्यूनिंग और गियरिंग में बदलाव करेगी, यह अभी साफ नहीं है.
मिल सकते हैं कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
टीजर में तीन लाइट वाले हेडलैंप का डिजाइन दिखाई देता है. इसकी स्टाइलिंग मौजूदा मॉडल्स के बजाय Z900 और KLE500 से मिलतीजुलती नजर आती है. संभावित फीचर्स में राइडिंग और पावर मोड, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, डुअलचैनल ABS और 5इंच TFT डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं.